फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fans got a gift on the birthday of Lady Superstar Vijayashanthi her powerful look came out from NKR 21 movie

Vijayashanthi: लेडी सुपरस्टार विजयशांति के जन्मदिन पर मिला फैंस को तोहफा, 'एनकेआर 21' से सामने आया दमदार लुक

Mon, 24 Jun 2024 01:26 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 01:26 PM IST
सार

अभिनेत्री विजयशांति के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'एनकेआर 21' से उनका लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में वो आईपीएस का किरदार अदा कर रही हैं।

विज्ञापन
Fans got a gift on the birthday of Lady Superstar Vijayashanthi her powerful look came out from NKR 21 movie
फिल्म 'एनकेआर 21' - फोटो : इंस्टाग्राम @ntrartsoffl

विस्तार

साउथ की लेडी अमिताभ कही जाने वाली अभिनेत्री विजयशांति आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी नई फिल्म 'एनकेआर 21' के निर्माताओं द्वारा उनके फैंस के लिए एक तोहफा देने का काम किया गया है। 

विज्ञापन


Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के बिक चुके हैं इतने टिकट, लोगों में दिखा उत्साह, बुक माई शो की वेबसाइट क्रैश
विज्ञापन


एक्शन अवतार में दिखाई दे रही हैं विजयशांति
'एनकेआर 21' में विजयशांति पुलिस अधिकारी का रोल निभा रही हैं। फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म से उनके लुक को जारी कर दिया है। विजयशांति का लुक जारी होने के बाद साफ हो गया है कि वो परदे पर आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। टीजर में वो काफी दमदार नजर आ रही हैं और उन्हें दुश्मनों पर गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है। विजयशांति के फैंस उनके एक्शन अवतार को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। बता दें कि निर्माताओं की ओर से 23 जून को वादा किया गया था कि वो 24 जून को विजयशांति का लुक जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Siddharth Mallya Wedding: सिद्धार्थ और जैस्मीन की शादी में बजा किंग खान का गाना, 'चलेया' पर थिरके मेहमान

साई मांजरेकर भी निभा रही हैं मुख्य किरदार 
'एनकेआर 21' में नंदामुरी कल्याण राम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो इन दिनों इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके अलावा अभिनेत्री साई मांजरेकर भी लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप चिलुकुरी ने किया है और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। मुप्पा वेंकैया चौधरी, अशोक वर्धन मुप्पा और सुनील बालूसु इसके निर्माता है और फिल्म का निर्माण एनटीआर आर्ट्स और अशोका क्रिएशन्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में अजनीश लोकनाथ का संगीत सुनने को मिलेगा। कैमरे का काम सी. राम प्रसाद संभाल रहे हैं।

Atlee Next Film: शाहरुख के बाद अब सलमान के साथ फिल्म लाने की तैयारी में एटली, सुपरस्टार रजनीकांत भी आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed