{"_id":"68fc8817a86bf4fb9d057782","slug":"elli-avrram-inspired-with-shah-rukh-khan-son-abram-khan-and-changed-her-name-2025-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के बेटे से एली का क्या है कनेक्शन? ज्योतिषी से पूछकर अभिनेत्री ने बदली ये चीज; इंटरव्यू में किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
शाहरुख के बेटे से एली का क्या है कनेक्शन? ज्योतिषी से पूछकर अभिनेत्री ने बदली ये चीज; इंटरव्यू में किया खुलासा
Sat, 25 Oct 2025 01:50 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:50 PM IST
सार
Elli AvrRam: एली अवराम हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की। जल्द ही, सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगीं कि वे शायद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
एली अवराम, शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @elliavrram, एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एली अवराम बॉलीवुड की अभिनेत्री होने के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। वह हाल ही में फिल्म 'बी हैप्पी' में नजर आई थीं। एली अवराम ने अंग्रेजी में अपने नाम में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि अपने नाम लिखने के तरीके में उन्होंने बदलाव क्यों किया, आइए जानते हैं।
नाम में किया बदलाव
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में एली अवराम ने बताया कि शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान को देखकर उन्हें नाम बदलने का ख्याल आया। एली ने अबराम खान के बारे में कुछ न्यूज आर्टिकल देखे और गौर किया कि उनके नाम में 'R' हमेशा बड़े अक्षर में लिखा होता है। अभिनेत्री को लगा कि वह भी अपने नाम में यह बदलाव कर सकती हैं।

ज्योतिषी ने दी हरी झंडी
उन्होंने कहा, 'काफी समय से मैं देख रही हूं कि पत्रकार शाहरुख खान के बेटे अबराम का नाम कैसे लिखते हैं- उनके नाम में हमेशा बड़ा 'आर' होता है। मुझे लगा कि यह बहुत अच्छा लगेगा। इसलिए, मैंने अपने ज्योतिषी से पूछा कि क्या मैं भी अपने नाम के साथ ऐसा कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, इसलिए मैंने अपने नाम में बड़ा 'R' जोड़ने का फैसला किया।'
अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें यह बदलाव बहुत पसंद आया और इसलिए अब उनका नाम 'Elli AvrRam' है।

एली अवराम
- फोटो : इंस्टाग्राम @elliavrram
सुर्खियों में रहीं एली अवराम
एली अवराम हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की। जल्द ही, सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगीं कि वे शायद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बाद में, यह पता चला कि दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो शूट किया था। वीडियो को दर्शकों से प्यार मिला।
यह खबर भी पढ़ें: इटली के बाद अब भारत के इस राज्य में होगी 'कॉकटेल 2' की शूटिंग, रश्मिका ने दी अपडेट; इन कलाकारों की तारीफ की

एली का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, स्वीडन की रहने वाली अभिनेत्री फिल्म 'बटरफ्लाई' और 'पेरिस पेरिस' में अभिनय करेंगी। यह दोनों फिल्में हिंदी फिल्म 'क्वीन' के कन्नड़ और तमिल रीमेक हैं।