{"_id":"666925411370d04cc503119a","slug":"director-reveals-about-deva-actor-shahid-kapoor-appearance-in-rohit-saraf-pashmina-roshan-ishq-vishk-rebound-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ishq Vishk Rebound: सिनेमाघरों में फैंस को सरप्राइज देंगे शाहिद कपूर! 'इश्क विश्क रिबाउंड' में करेंगे कैमियो!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ishq Vishk Rebound: सिनेमाघरों में फैंस को सरप्राइज देंगे शाहिद कपूर! 'इश्क विश्क रिबाउंड' में करेंगे कैमियो!
Wed, 12 Jun 2024 10:04 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:04 AM IST
सार
'इश्क विश्क रिबाउंड' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म में मूल भाग के राजीव यानी शाहिद कपूर को देखना चाहते हैं। अब फिल्म में शाहिद की मौजूदगी को लेकर निर्देशक ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, शाहिद कपूर
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों 'इश्क विश्क रिबाउंड' की काफी चर्चा हो रही है। फैंस इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसके पहले भाग की यादों में खोए हुए हैं। कई सिनेप्रेमी और अभिनेता शाहिद कपूर के फैंस उन्हें इस फिल्म में पहले भाग वाले राजीव के तौर पर देखना चाहते हैं। अब इस फिल्म में शाहिद की उपस्थिति को लेकर फिल्म के निर्देशक ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
फिल्म में शाहिद की मौजूदगी पर ये बोले निर्देशक
'इश्क विश्क रिबाउंड' में शाहिद होंगे या नहीं, इस सवाल के जवाब का काफी लोग इंतजार कर रहे हैं। 'इश्क विश्क रिबाउंड' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, कई फैंस बस इस सवाल का जवाब जानने को उत्सुक थे। उन्होंने निर्देशक से यह जानना चाहा कि क्या रोहित सराफ, जिब्रान खान और पश्मीना रोशन अभिनीत इस फिल्म में शाहिद कपूर अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। इसका जवाब देते हुए फिल्म के निर्देशक निपुण धर्माधिकारी ने फैंस की धड़कने और बढ़ा दी हैं। उन्होंने सीधे तौर पर जवाब ना देकर रहस्य बनाए रखते हुए कहा, "आपको 21 जून को पता चल जाएगा"। ऐसा लगता है कि निर्माता दर्शकों को सिनेमाघरों में सरप्राइज करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सैलरी की कौन सी बात पर नाराज हो गए सचिव जी?
विज्ञापन
21 जून को रिलीज होगी 'इश्क विश्क रिबाउंड'
'इश्क विश्क रिबाउंड' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में शीबा चड्ढा, कुशा कपिला, सुप्रिया पिलगांवकर, आकर्ष खुराना, शिल्पा विसाल शेट्टी आदि कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म 21 जून 20204 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने जीवनसाथी को लेकर की खुलकर बात, बताया- कैसी होनी चाहिए उनकी लाइफ पार्टनर
'इश्क विश्क' से शाहिद कपूर ने किया था डेब्यू
बताते चलें कि इस फिल्म का सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर ने भी प्रमोशन किया है। वह इस फिल्म के मूल भाग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने साल 2003 में फिल्म ;इश्क विश्क; से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अमृता राव भी नजर आई थीं। बात करें शाहिद के वर्क फ्रंट की तो वह इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ;तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया; में नजर आए थे। इसके अलावा वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ;देवा; को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं।
Sonakshi Sinha: जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा! शादी के दिन शाम को देंगी रिसेप्शन पार्टी!