फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Anil Sharma talks about the increasing entourage costs of actors in the Bollywood industry

Anil Sharma: 'दर्शक आपको सिनेमाघरों में देखने नहीं आ रहे हैं', एक्टर्स के बढ़ते खर्च पर अनिल शर्मा की दोटूक

Tue, 30 Jul 2024 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 Jul 2024 05:16 PM IST
सार

अनिल ने आगे साउथ फिल्म इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी फिल्में 4-5 दिन पहले ही हाउसफुल हो जाती हैं। समय चला गया जब हम धर्मेंद्र और कई अन्य लोगों के साथ फिल्में बनाते थे, और एक सप्ताह पहले टिकट बुक हो जाते थे।

विज्ञापन
Director Anil Sharma talks about the increasing entourage costs of actors in the Bollywood industry
अनिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anilsharma_dir

विस्तार

फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने साल 2001 में फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का निर्देशन किया, जो कि ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद वह फिल्म का सीक्वल 'गदर 2' लेकर आए, जो फैंस को काफी पसंद आई थी। अब हाल ही में, निर्देशक ने एक्टर्स के बढ़ते खर्च को लेकर तंज किया है और बताया है कि अभिनेता अपनी फीस तब बढ़ाते हैं, जब सिनेमाघरों में उनकी फिल्में नहीं चलती हैं।
विज्ञापन


कलाकारों के बढ़ते खर्च पर अनिल शर्मा की दोटूक
अनिल शर्मा ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, "अभिनेता अपनी फीस बढ़ाने की हिम्मत तब करते हैं, जब उनकी फिल्में सिनेमाघरों में भी नहीं चल रही होती हैं। एक्टर्स की इतनी वैल्यू ही नहीं रह गई कि अब पब्लिक उन्हें देखने आए।" अनिल शर्मा आगे कहते हैं, "अब बहुत कम एक्टर्स बचे हैं, जिनकी फैंस के बीच वैल्यू है।"
विज्ञापन


आज के कलाकारों को अनिल शर्मा ने दिखाया आइना
अनिल ने आगे साउथ फिल्म इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी फिल्में 4-5 दिन पहले ही हाउसफुल हो जाती हैं। समय चला गया जब हम धर्मेंद्र और कई अन्य लोगों के साथ फिल्में बनाते थे, और एक सप्ताह पहले टिकट बुक हो जाते थे। अब ऐसा नहीं होता है। दर्शक आपको सिनेमाघरों में देखने नहीं आ रहे हैं। ओटीटी पर आपको मजबूरी में देखते हैं, वो भी 25 में से 2 फिल्में देख ली तो देख ली। आपको यह भी नहीं पता कि आपकी फिल्म फ्लॉप है या हिट। आप खुद ही उस पर अपनी छाप छोड़ देते हैं और अपनी दुनिया में जीते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आज की पीढ़ी पर अनिल शर्मा का तंज
इसके अलावा, अनिल ने इंडस्ट्री की बिगड़ती स्थिति के लिए आज की जनरेशन की आलोचना भी की है, उनका मानना है कि आजकल अभिनेता केवल सोशल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। वे कहते हैं, “या तो वे इंस्टाग्राम से कमा रहे हैं या विज्ञापन से। सिनेमा से उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है क्योंकि उन्हें जनता देखने ही नहीं आ रही है। यह एक कड़वी सच्चाई है।” उन्होंने आगे कहा, “मुंबई में 3-4 हीरो के अलावा, किसी के पास शनिवार या रविवार को भी अपनी फिल्मों को हाउसफुल कराने की ताकत नहीं है।"

Khushi Kapoor: वेदांग रैना के संग दोबारा काम करने को बेताब हैं खुशी, बोलीं- उनके साथ मैं सहज महसूस करती हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed