फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Did Salman Khan repay Rajpal Yadavs debt Rajpal Yadav viral video fact check

Rajpal Yadav: सलमान ने चुकाया राजपाल का पूरा पैसा! जेल से बाहर आए एक्टर; जानें क्या है वायरल वीडियो का सच?

Sun, 15 Feb 2026 08:22 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 15 Feb 2026 08:22 AM IST
सार

Rajpal Yadav Viral Video: सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल है। इसमें राजपाल यादव सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Did Salman Khan repay Rajpal Yadavs debt Rajpal Yadav viral video fact check
राजपाल यादव, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों जेल में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। वायरल वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई?
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत, अब 16 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन


 

 

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव मीडिया से बात कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि जमानत मिली है, इस पर क्या कहना चाहेंगे? इसके जवाब में वह कहते हैं 'सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ उनके घर में बैठकर बहुत खुशी महसूस हुई। सलमान खान जैसे इंसान इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वह हमेशा लोगों की मदद करते हैं। हमने सलमान के साथ 10-12 फिल्में की हैं। अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं।'

Did Salman Khan repay Rajpal Yadavs debt Rajpal Yadav viral video fact check
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
जेल में हैं राजपाल यादव
आपको बता दें कि सलमान खान का ये वीडियो पुराना है। चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 05 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। तब से वह जेल में ही हैं। उनकी जमानत याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को सोमवार 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी।

वो फिल्म जिसने राजपाल यादव को पहुंचा दिया जेल, क्या है ‘अता पता लापता’ की कहानी? बॉक्स ऑफिस पर ऐसी हुई थी हालत

क्या है पूरा मामला?
दरअसल साल 2012 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था। फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी थीं। इसी फिल्म के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। जो अब बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो चुका है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चली। ऐसे में राजपाल यादव को फिल्म में भारी नुकसान हुआ और वो कर्ज नहीं चुका पाए। अदालत की ओर से उन्हें कई अवसर दिए गए, लेकिन भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाया गया।
इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया। अदालती आदेश के पालन में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed