Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले निर्देशक को सता रहा ये डर, फिल्म को लेकर फैंस से की खास अपील
Dhurandhar 2 News: 19 मार्च को रिलीज होने से पहले फिल्म 'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर ने फैंस से एक खास गुजारिश की है। आइए जानते हैं उन्होंने अपनी अपील में क्या कहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ क्लिप्स वायरल हो रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है, ऐसे में आदित्य धर ने फैंस से गुजारिश की है कि वे फिल्म से जुड़ी वीडियो को वायरल न करें।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा 'हमने 'धुरंधर: द रिवेंज' को बनाने में अपना दिल लगा दिया है ताकि आप हर मोड़, हर भावना को ठीक उसी तरह महसूस कर सकें जैसा कि इसे महसूस किया जाना चाहिए। एक थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और यहां तक कि अजनबियों से घिरे हुए, हर कोई एक जैसी भावनाओं को महसूस कर रहा होगा।'
आदित्य धर ने आगे लिखा, 'फिल्मों को इसी तरह देखना चाहिए, किसी के फोन पर धुंधली तस्वीर में नहीं। इसलिए, मेरी आपसे एक दिली गुजारिश है, कृपया स्पॉइलर शेयर न करें! हर फैन को बिना कुछ जाने, उत्सुकता के साथ फिल्म देखने का मौका दें क्योंकि हर फैन की भावना इस फिल्म से जुड़ी है।'
आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इसका 18 मार्च, यानी आज, प्रेड-प्रीव्यू रखा गया। ऐसे में फिल्म की 'पाइरेसी' का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। आमतौर पर पाइरेसी आने के बाद फिल्म के कलेक्शन पर बुरा असर पड़ता है। अक्सर ये देखा गया है कि किसी भी फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद पायरेसी सामने आती है। हालांकि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसकी कुछ खास क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है। इसमें रणवीर सिंह और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। इसके अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं।