धर्मेंद्र ने फिल्ममेकर से तीन बार की थी ये गुजारिश, अनिल शर्मा ने याद की एक्टर से आखिरी मुलाकात
Anil Sharma On Dharmendra: फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया है। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या बातें हुईं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनिल शर्मा ने हुसैन जैद से बातचीत में कहा धर्मेंद्र बहुत विनम्र व्यक्ति थे। मेरी टीम एक साथ बैठकर धर्मेंद्र की फिल्म देखती थी। यहां तक कि पाकिस्तानी लोग भी धर्मेंद्र की फिल्में देखते हैं। जब धर्मेंद्र बीमार थे तब मुझे दुनियाभर से फोन आए।
“अभी तो संग था…”
— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) November 24, 2025
“अभी तो संग था,
वो संग था—
वो संसार का
सबसे सुंदर इन्सां था।
वो आसमान ज़मीन पे था,
फिर से आसमानों का हो गया।
जाने नहीं दिया दिलों ने उसे—
यूँ उठा हमीं से, उठकर
हर दिल में ठहर गया।
नज़रों में था,
मन में था—
अब रूह में
रब की तरह उतर गया।”
Dharam जी सिर्फ़ एक… pic.twitter.com/zJc5GBNW3D
फिल्ममेकर ने धर्मेंद्र से आखिरी मुलाकात याद की। उन्होंने कहा वह सितंबर में बॉबी देओल के घर गए थे। वहां उनकी मुलाकात धर्मेंद्र से हुई। धर्मेंद्र ने उन पर प्यार लुटाया। धर्मेंद्र ने उनसे कहा 'यार आनिल बेटा, मेरे लिए एक बहुत कमाल का रोल लिख। मुझे कुछ करना है अभी। कैमरा मेरा महबूब है, वह मुझे बुला रहा है। मुझे जाना है उसके पास। कुछ कर अभी। कोई अच्छा रोल लिख।'
अनिल शर्मा ने आगे कहा 'धर्मेंद्र ने मुझसे ये बात तीन बार कही। मैंने उनसे वादा किया कि मैं आपके लिए एक अच्छा रोल लिखूंगा। मुझे नहीं पता था कि वह कुछ महीने बाद ही इस दुनिया से चले जाएंगे। यह उनसे मेरी आखिरी मुलाकात थी। वह 90 साल के होने वाले थे। उन्हें अभी भी कैमरे से प्यार था। उनके लिए यह कारोबार नहीं था। यह उनके लिए जुनून था।'
नवंबर में, धर्मेंद्र को तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 नवंबर को उनकी मौत की अफवाहें उड़ीं, लेकिन उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने इन्हें खारिज कर दिया। उन्हें ठीक होने के लिए घर ले जाया गया, लेकिन 24 नवंबर को, इस अनुभवी एक्टर का 89 साल की उम्र में जुहू में उनके घर पर निधन हो गया।