Deepak Tijori: सैफ-अमृता को लेकर दिए बयान पर दीपक तिजोरी की सफाई, बोले- 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर...'
अभिनेता दीपक तिजोरी ने कुछ दिनों पहले सैफ अली खान और अमृता सिंह से जुड़ा एक बयान दिया था। जिसके बाद उस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, दीपक इस से बुरी तरह आहत हैं। उन्होंने अब अपने बयान पर सफाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिनों पहले अभिनेता दीपक तिजोरी ने एक बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी फिल्म 'पहला नशा' में शाहरुख, सैफ अली खान, सलमान आदि स्टार्स कैमियो करने वाले थे। इस सीन में सभी सितारों को एक फिल्म प्रीमियर में भाग लेते दिखाया जाना था। इसका जिक्र करते हुए दीपक ने कहा था कि जब इस कैमियो की शूट के लिए सैफ निकल रहे थे, तो उनकी तत्कालीन पत्नी अमृता, इस बात से काफी हैरान थीं। जिसके बाद दीपक के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरीं। जिसके बाद सभी ने यह लिखा कि अमृता ने सैफ को इस फिल्म में कैमियो करने और इसे सपोर्ट करने से मना किया था।
बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया
जिस तरह से उनके बयान को मीडिया में प्रमुखता दी गई, उससे दीपक काफी आहत हैं। उन्होंने कहा की उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने अब अपने उस बयान का मतलब साफ किया है। अपने बयान का जिक्र करते हुए दीपक ने कहा, "मैं कुछ साफ करना चाहूंगा। मैंने हाल में जो कहा, उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। मुझसे पूछा गया था कि मैंने 'पहला नशा' के प्रीमियर सीन में इतने सारे सितारों को एक साथ कैसे ला पाया था? इस पर मैंने जवाब दिया था, हम सब दोस्त थे। इसलिए हम सब हर संभव एक-दूसरे को सपोर्ट करते थे। इसके बाद मैंने कहा था, जब सैफ अली खान तैयार हो रहे थे, अमृता ने उनसे पूछा था कि वह कहां जा रहे हैं? जिसपर उन्होंने जवाब दिया था कि वह दीपक की फिल्म में प्रीमियर सीन शूट करने जा रहे हैं। इस पर अमृता ने जवाब दिया था, 'क्या बात है! आपकी पीढ़ी के कलाकार काफी अलग हैं। हमने एक-दूसरे को कभी इस तरह से सपोर्ट नहीं किया। आप लोगों की दोस्ती को मानना पड़ेगा'।"
Bhaiyyaji Vs TFM 3: मनोज की सौवीं फिल्म पर एक ओटीटी भारी, ‘द फैमिली मैन’ के लिए बदला ‘भैयाजी’ का प्रमोशन प्लान
लोगों ने बना दी घटिया हेडलाइन
दीपक ने आगे कहा कि इस बयान से उनका यही मतलब था, लेकिन सभी ने लिखा कि अमृता ने सैफ को सपोर्ट करने से मना किया था। यह बिल्कुल भी सच नहीं है। उन्होंने आगे जोड़ा, 'अमृता एक खूबसूरत और जिंदादिल महिला हैं। वह हर अभिनेता को काफी सपोर्ट करती रहीं हैं पर लोगों ने इसे इतनी घटिया हेडलाइन बना दी। मैं जब उठा तो उन सभी बातों को पढ़ कर बहुत दुख हुआ, जिन्हें मैंने कभी कहा ही नहीं'।
Laapataa Ladies: डिज्नी के शो में भी दिखा 'लापता लेडीज' के दीपक का धमाल, इस सीरीज में पहचान पाना है मुश्किल