फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Death of accused anuj in police custody in Salman Khan Firing case High Court seeks status report

Salman House Firing: हिरासत में मौत पर हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट; गैंगस्टर रोहित गोदारा पर भी पुलिस के आरोप

Wed, 15 May 2024 07:42 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 15 May 2024 07:42 PM IST
सार

सलमान खान फायरिंग मामले के एक आरोपी अनुज थापन ने एक मई को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की।

विज्ञापन
Death of accused anuj in police custody in Salman Khan Firing case High Court seeks status report
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले से जुड़ी एक ताजा खबर सामने आ रही है। इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


क्या है मामला ?
दरअसल, फायरिंग मामले के एक आरोपी अनुज थापन ने एक मई को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। अनुज की मां का आरोप है कि उनके बेटे की पुलिस हिरासत में हत्या की गई है। उन्होंने इस मामले में तीन मई को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सीबाआई से मौत की जांच कराने की मांग की थी। अनुज की मां द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने हिरासत के दौरान अनुज के साथ मारपीट की। साथ ही साथ उसे प्रताड़ित भी किया। वहीं, पुलिस का दावा इसके एकदम उलट है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन


Indian Film Directors: इन निर्देशकों ने अपनी फिल्मों का बनाया हिंदी रीमेक, 'एनिमल' के निर्देशक भी हैं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने दिया यह आदेश
बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संदीप मार्ने और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज और पुलिसकर्मियों के कॉल डेटा रिकॉर्ड को संरक्षित करने का आदेश दिया है। वहीं, अतिरिक्त लोक अभियोजक प्राजक्ता शिंदे ने कोर्ट को बताया कि अनुज की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो चुकी है।

Sara Ali Khan: आज भी अमृता को अपनी बहू मानती हैं शर्मिला टैगोर! सारा ने बताया सच, बोलीं- मां अकेली नहीं हैं


22 मई को होगी अगली सुनवाई
मृतक आरोपी अनुज की मां रीता देवी के वकीलों ने जोर देते हुए सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौत को 14 दिन बीत चुके हैं। वहीं, कोर्ट ने कहा कि वह आंख मूंदकर सीबीआई को जांच स्थानांतरित नहीं कर सकती है। पहले मजिस्ट्रेट जांच और सीआईडी जांच को देखा जाएगा। बता दें कि इस मामले में अगली सुनवाई 22 मई को होगी।

Alaya F: पति से तलाक के बाद उनकी दूसरी शादी में गई थीं अलाया की मां, आज भी दोस्तों जैसा करते हैं व्यवहार

पुलिस ने गैंगस्टर गोदारा को भी बनाया आरोपी
इसी मामले से जुड़े अहम घटनाक्रम में पुलिस ने एक अन्य गैंगस्टर को भी आरोपी बनाया है। क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा को भी आरोपी बनाया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। गोदारा, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वर्तमान में दुबई में रहकर लॉरेंस के इशारे पर काम कर रहा है। उसका नाम करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में सामने आया था।

हरियाणा के हरपाल पर भी शिकंजा
सलमान के घर पर फायरिंग से ही जुड़े अहम घटनाक्रम में हरियाणा के मूल निवासी हरपाल सिंह का नाम भी सामने आया है। अब तक गिरफ्तार संदिग्धों और आरोपियों में हरपाल सबसे नया नाम है। मुंबई पुलिस के आरोप के मुताबिक हरपाल ने शूटरों को फंडिंग करने के आरोप में पकड़े गए सह-आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में शामिल होने में मदद की थी। दोनों 2018 में सोशल मीडिया पर दोस्त बने थे। चौधरी और हरपाल सिंह उर्फ हैरी अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल की सजा काट चुके हैं। मुंबई अपराध शाखा के अधिकारियों ने कहा कि हरपाल सिंह ने बाद में उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फैन पेज से परिचित कराया। हरियाणा के सिरसा शहर के निवासी 34 वर्षीय हरपाल सिंह को मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने 13 मई की शाम उनके गृह राज्य फतेहाबाद से पकड़ा था। सलमान के आवास पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाला यह छठा शख्स है। हरपाल को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed