{"_id":"65c99e822501e2389208bb08","slug":"deadpool-and-wolverine-teaser-out-ryan-reynolds-hugh-jackman-ready-to-change-mcu-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deadpool & Wolverine Teaser: 'डेडपूल एंड वुलवरिन' का टीजर जारी, सुपरहीरोज के एक्शन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deadpool & Wolverine Teaser: 'डेडपूल एंड वुलवरिन' का टीजर जारी, सुपरहीरोज के एक्शन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Mon, 12 Feb 2024 09:58 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 12 Feb 2024 09:58 AM IST
सार
इस बीच फिल्म का टीजर सामने आया है। जिसे अब 'डेडपूल एंड वुलवरिन' शीर्षक दिया गया है। टीजर की शुरुआत वेड विल्सन के जन्मदिन की पार्टी से होती है। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है और किरदारों को ढेर सारी सराहना भी मिल रही है।
विज्ञापन
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मार्वल स्टूडियोज की 'डेडपूल एंड वुलवरिन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दुनियाभर के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का टीजर सामने आया है। जिसे अब 'डेडपूल एंड वुलवरिन' शीर्षक दिया गया है। टीजर की शुरुआत वेड विल्सन के जन्मदिन की पार्टी से होती है। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है और किरदारों को ढेर सारी सराहना भी मिल रही है।
टीजर को मिला जबर्दस्त रिस्पॉन्स
टीजर में डेडपूल को अपना जन्मदिन मनाते हुए लोकी सीरीज के टाइम वेरिएंस अथॉरिटी द्वारा कैप्चर किया गया है। वह मजाकिया तौर पर खुद को "मार्वल जीसस" कहते हैं और डिज्नी के परिवार-अनुकूल ब्रांड में अपने ट्रेडमार्क आर-रेटेड हास्य और चौथी-दीवार-तोड़ने की क्षमता को शामिल करने की कसम खाते हैं। हालांकि वूलवरिन का चेहरा नहीं दिखाया गया है,जो डेडपूल के साथ टकराव की तैयारी कर रहा है।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म को मूल रूप से इस साल तीन मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन हड़ताल की वजह से फिल्म को तय समय पर पूरा नहीं किया जा सका। अब यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। टीजर के वायरल होते ही इसे फैंस का भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, टीजर जबर्दस्त लग रहा है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा, एक बार फिर डेडपूल का मजेदार अंदाज देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
ये सितारे आएंगे नजर
इस फिल्म के लिए प्रशंसक न केवल दोनों अभिनेताओं के बीच की केमिस्ट्री को एक बार फिर से देखने के लिए उत्सुक हैं, बल्कि यह जानने के लिए भी बेसब्र हैं कि लोगान (2017) में सुपरहीरो की मृत्यु के बाद वूलवरिन कैसे वापस जीवित होता है। 'डेडपूल ऐंड वुलवरिन' में एमा कोरिन, मोरेना बेचरिन, रॉब डेलाने, लेस्ली उगम्स, करन सोन और मैथ्यू मैकफेडन नजर आएंगे। डेडपूल 3 रेट रीज, पॉल वर्निक, जेब वेल्स, रयान रेनॉल्ड्स और शॉन लेवी द्वारा सह-लिखित है। फिल्म का निर्माण निर्देशक लेवी, रेनॉल्ड्स और मार्वल स्टूडियो के अध्यक्ष केविन फाइगी द्वारा किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन