{"_id":"6901b4ba975ae789cd0b75a6","slug":"daboo-malik-on-amaal-mallik-tanya-mittal-bigg-boss-19-friendship-in-an-interview-2025-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तान्या मित्तल को अमाल के पिता डब्बू से मिली हरी झंडी, बोले- मुझे वो जैसी है, वैसी ही पसंद है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
तान्या मित्तल को अमाल के पिता डब्बू से मिली हरी झंडी, बोले- मुझे वो जैसी है, वैसी ही पसंद है
Wed, 29 Oct 2025 12:06 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:06 PM IST
सार
Dabbu Malik on Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच बॉन्डिंग पर शो बाहर से देख रहे अमाल के पिता डब्बू का क्या कहा है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
अमाल-तान्या और डब्बू मलिक
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार डब्बू मलिक इन दिनों अपने परिवार और बेटे अमाल मलिक को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 'बिग बॉस 19' में अमाल की मौजूदगी ने मलिक परिवार को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू में डब्बू मलिक ने न सिर्फ अमाल के खेल और उनके व्यवहार पर खुलकर बात की, बल्कि शो में अमाल की दोस्त और स्प्रिचुअल इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल के लिए भी अपनी पसंद का इजहार किया।
तान्या मित्तल पर बोले डब्बू मलिक
डब्बू मलिक ने 'बॉलीवुड बबल' के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें तान्या मित्तल बेहद पसंद हैं। उन्होंने बिना लाग-लपेट के कहा, 'मैं तान्या को बहुत अच्छी इंसान मानता हूं। मुझे वो जैसी है, वैसे ही पसंद हैं। लोग कुछ भी कहें, लेकिन मेरी नजर में वो एक स्पेशल पर्सन हैं।'
डब्बू मलिक ने साफ कहा कि उन्हें किसी के रिश्ते पर जजमेंट देना पसंद नहीं। उन्होंने तान्या की पर्सनालिटी को क्लासिक और पॉजिटिव बताया। उनके मुताबिक, तान्या एक ऐसी इंसान हैं जो अपने आस-पास के लोगों में हमेशा अच्छी ऊर्जा फैलाती हैं।
विज्ञापन
अमाल मलिक के रिश्तों पर पिता की राय
डब्बू मलिक ने कहा कि उनका बेटा अमाल आज के समय के सबसे सुलझे हुए युवाओं में से एक है। उन्होंने कहा, 'अमाल अपने रिश्तों में ईमानदार है। वह कभी बनावट नहीं रखता। जिस तरह से वो महिलाओं से बातचीत करता है, जिस इज्जत और मर्यादा के साथ पेश आता है, वो आज के दौर में बहुत दुर्लभ है।'
यह खबर भी पढ़ें: 'परिवार में मतभेद होना स्वाभाविक है', भाई अनु मलिक से बिगड़े रिश्तों पर आया अमाल मलिक के पिता का बयान
उन्होंने आगे बात करते हुए कि बिग बॉस जैसे शो में जहां विवाद और झगड़े आम हैं, वहां अमाल का शांत और समझदार रवैया उसे सबसे अलग बनाता है। उन्होंने कहा, 'जहां दो मिनट में लोग बहस में उतर जाते हैं, वहीं अमाल हर स्थिति को मुस्कुराते हुए संभालता है। यह उसकी परवरिश और सोच दोनों की झलक है।'
अशनूर को बताया क्यूट
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें बिग बॉस 19 का कौन-सा कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा पसंद है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मैं किसी एक का नाम नहीं लेना चाहता। मेरे लिए सब बच्चे जैसे हैं। लेकिन अगर पूछ ही लिया है, तो मुझे अशनूर बहुत प्यारी लगती है- वो बेहद क्यूट और इनोसेंट है।'
उन्होंने आगे कहा कि 'हम सब बाहर से अपने बच्चों को देख रहे हैं। हर कोई अपने नजरिए से समझ रहा है कि उनका बच्चा कैसा है। और यही इस शो की खूबसूरती है- यह हमें अपने रिश्तों को नए सिरे से देखने का मौका देता है।'
‘प्यार बांटिए, जज मत कीजिए’
इस दौरान डब्बू मलिक ने एक प्यारा सा मैसेज भी दिया। उन्होंने कहा, 'रिश्तों में सबसे जरूरी चीज होती है इज्जत और समझ। हम सब इंसान हैं, गलतियां भी करते हैं और सीखते भी हैं। इसलिए किसी को जज मत कीजिए, बल्कि उनके भीतर अच्छाई देखिए। प्यार बांटिए, क्योंकि यही जिंदगी का असली संगीत है।'