Dharma: तिहाड़ जेल में मिला धर्मा प्रोडक्शंस का नया खरीदार, चिट्ठी लिख बोला- हां होते ही करेगा नोटों की बारिश
महाठग सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में है। वह अक्सर जैकलीन फर्नांडिस को चिट्ठी लिखता रहता है। लेकिन, इस बार उसने निर्माता करण जौहर को चिट्ठी लिखी है। उसने करण जौहर को चिट्ठी लिखकर धर्मा प्रोडक्शंस के शेयर खरीदने की इच्छा जाहिर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों खबर आई कि वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला अब फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस कंपनी के हिस्सेदार बन गए हैं। उन्होंने करण जौहर की प्रोडक्शंस कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। अब अदार पूनावाला के बाद धर्मा प्रोडक्शंस को एक और नया खरीदार मिल गया है। इतना ही नहीं, इस खरीदार ने बाकायदा चिट्ठी लिखकर अपनी इच्छा जाहिर की है। यह खरीदार कोई और नहीं, बल्कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर है, जिसने करण जौहर को तिहाड़ जेल से चिट्ठी लिखी है।
चिट्ठी में घसीटा जैकलीन का भी नाम
महाठग सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में है। वह अक्सर जैकलीन फर्नांडिस को चिट्ठी लिखता रहता है। लेकिन, इस बार उसने निर्माता करण जौहर को चिट्ठी लिखी है। उसने करण जौहर को चिट्ठी लिखकर धर्मा प्रोडक्शंस के शेयर खरीदने की इच्छा जाहिर की है। इस चिट्ठी में ठग ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी लिखा है। सुकेश ने लिखा है कि वह 48 घंटे के अंदर ट्रांजेक्शन कर सकता है और धर्मा प्रोडक्शंस में 50-70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहता है।
बोले- 'करण जौहर बहुत अच्छे इंसान हैं'
सुकेश ने चिट्ठी में आगे लिखा है कि वह करण जौहर बहुत अच्छे इंसान हैं, इसलिए वह ऐसा कर रहा है। साथ ही लिखा है कि 'मेरे प्यार' जैकलीन के दिल में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के लिए बहुत इज्जत है। सुकेश चंद्रशेखर ने यह 'लेटर ऑफ इंटेंट' लीगल फर्म अनंतम के जरिए धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर के नाम भेजा है। चिट्ठी में महाठग लिखता है, 'आप धर्मा प्रोडक्शंस के लिए निवेशक ढूंढ़ रहे हैं। मेरे आर्थिक सलाहकार ने मुझे बताया कि धर्मा प्रोडक्शंस ने इसके लिए कई बड़ी कंपनियों से बात की है। मेरी कंपनी एलएस होल्डिंग्स ब्रिटिश वर्जिन, आइलैंड्स में रजिस्टर्ड है। हमारी ऑनलाइन गेमिंग, माइनिंग, कॉर्पोरेट कनेक्शन में रुचि है'।
सूबत देने को भी तैयार
सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी में लिखा है कि वह कंपनी और खुद के 15 साल के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का सबूत भी पेश करने को तैयार है। उसने लिखा है, 'मैं और मेरा परिवार धर्मा प्रोडक्शन के बड़े फैन हैं। खास करण जौहर के, क्योंकि वह बेहतरीन इंसान हैं। सबसे बड़ी बात कि मेरी जिंदगी का प्यार जैकलीन आपके प्रति बहुत सम्मान रखती है। ऐसे में आपकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदना और निवेश करना हमारी कंपनी के लिए सौभाग्य की बात है'। बता दें कि बीते दिनों खबर आई थी कि अदार पूनावाला ने धर्मा के 50 फीसदी हिस्सेदारी पा ली है। उन्होंने यह डील 1000 करोड़ रुपये में की है।
Dangal: 'आमिर की दंगल ने कमाए 2000 करोड़ रुपए, मेरे परिवार को मिले बस...', आठ साल बाद बबीता फोगाट का खुलासा
Boman-Farah: जब साथ आई बोमन ईरानी-फराह खान की जोड़ी, दर्शकों को मिली हैं हिट फिल्में, पर्दे पर किया रोमांस
I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का अनोखा टीजर जारी, 22 नवंबर को होगी रिलीज