‘सीआईडी’ के इंस्पेक्टर अभिजीत ने दोबारा की शादी? दूल्हा बने दिखे आदित्य श्रीवास्तव; देखें वायरल वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शो ‘सीआईडी’ फेम आदित्य श्रीवास्तव दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। क्या आदित्य ने दूसरी शादी की है? जानिए, क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच?
विस्तार
आदित्य श्रीवास्तव ने सीरियल ‘सीआईडी’ से घर-घर अपने लिए अलग जगह बनाई। वह इस सीरियल में इंस्पेक्टर अभिजीत का किरदार निभाते हैं। इस सीरियल ने लगभग 21 साल तक लोगों का मनोरंजन किया। फिर कुछ वक्त के लिए यह सीरियल बंद हो गया। लेकिन दर्शकों की डिमांड पर ‘सीआईडी’ की वापसी हुई। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह दूल्हा बने हुए, एक महिला दूल्हन का जोड़ा पहने उनके साथ नजर आ रही हैं। लोगों को लगा कि आदित्य ने दूसरी शादी की है। जानिए, क्या है, इस वायरल वीडियो का सच?
क्या सच में दूसरी बार दूल्हा बने आदित्य श्रीवास्तव?
वायरल वीडियो में एक महिला दुल्हन का जोड़ा पहने नजर आती है, उसे आदित्य अंगूठी पहनाते हैं। बताते चलें कि यह दुल्हन कोई और नहीं, आदित्य की पत्नी हैं। आदित्य ने हाल ही में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर शादी की रस्में दोबारा निभाईं। पत्नी और आदित्य, दोबारा दूल्हा और दुल्हन बने।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Aditya Srivastava: ‘सत्या’ से लेकर ‘गुलाल’ तक जमाया अभिनय का रंग, CID के अभिजीत बनकर मिली अलग पहचान
पत्नी मानसी संग सेलिब्रेट की शादी की सालगिरह
आदित्य श्रीवास्तव की शादी को 25 साल हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की 25वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। अपनी पत्नी मानसी के साथ अपनी शादी की रस्मों को रीक्रिएट किया। इस फंक्शन में आदित्य के परिवार के लोग शामिल थे। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने आदित्य श्रीवास्तव और मानसी वाले वीडियो को पसंद किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.