फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhaava and Jaat Actor Viineet Kumar Siingh shares emotional post on mothers Day says Love you Amma

Mother's Day: 'बहुत याद आती हो अम्मा, अपने बच्चे को आपकी कहानियां सुनाऊंगा', विनीत कुमार सिंह का भावुक पोस्ट

Sun, 11 May 2025 11:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 May 2025 11:34 PM IST
सार

Mother's Day 2025: रविवार 11 मई को मदर्स डे के अवसर पर कई फिल्मी सितारों ने मां के नाम सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए। एक्टर विनीत कुमार सिंह ने भी अपनी दिवंगत मां को याद किया।

विज्ञापन
Chhaava and Jaat Actor Viineet Kumar Siingh shares emotional post on mothers Day says Love you Amma
विनीत कुमार सिंह ने शेयर की मां की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम-@vineet_ksofficial

विस्तार

विक्की कौशल अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' में कवि कलश की भूमिका में नजर आए एक्टर विनीत कुमार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिर वे सनी देओल के साथ 'जाट' में भी अहम भूमिका में दिखे। इसके अलावा उनकी फिल्म 'सुपरबॉयस ऑफ मालेगाव' भी इस साल फरवरी में रिलीज हुई। विनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आज रविवार को मदर्स डे पर उन्होंने मां की याद में एक दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया।

विज्ञापन


Raid 2 Box Office Collection: 'रेड 2' को मिला वीकएंड का फायदा, बढ़ गई कमाई, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

'हम हर दिन आपको याद करते हैं मां'
विनीत कुमार सिंह की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। आज इंस्टाग्राम पर उन्होंने मां की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है,  'हैप्पी मदर्स डे, अम्मा। आज मदर्स डे है, लेकिन मेरे लिए हर दिन आपके लिए है। हम सभी आपको हर दिन याद करते हैं और आपकी यादें हमारे साथ रहती हैं। मैं अक्सर आपके साथ बिताए पलों को याद करता हूं। आपकी तस्वीरें देखता हूं। यहां तक कि आपके डांस वीडियो भी देखता हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viineet Kumar Siingh (@vineet_ksofficial)

लिखा- 'छावा की सफलता पर कानों में गूंजे आपके शब्द'
आगे लिखा है, 'मुझे हमारी रोजमर्रा की रस्में याद आती हैं। मेरे माथे पर आपका तिलक लगाना। मेरे माथे पर आपका कोमल स्पर्श और आपकी प्यारी मुस्कान। मैं जब बेचैन होता हूं तो मैं आपके गले लगने और सुकून देने वाले स्पर्श के लिए तरसता हूं। मैं आपके हाथ के खाने को बहुत याद करता हूं। वह स्वाद मुझे याद है। इस साल 'छावा', 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' और 'जाट' की सफलता के साथ आपके शब्द मेरे कानों में गूंजे कि 'भगवान तु्म्हें देख रहे हैं, बेटा'। आपकी बहुत याद आती है अम्मा'।

Mother’s Day: अजय देवगन ने मां वीणा और सासू मां तनुजा के साथ मनाया मदर्स डे, तालियां बजाती नजर आईं काजोल

विज्ञापन

मां को बताया- 'मैं पिता बनने वाला हूं'
विनीत ने आगे लिखा, 'आप जहां भी हों, प्लीज मुस्कुराते रहिए और खुश रहिए। आपके बच्चे अच्छे हैं। मुक्ति ने आपकी तस्वीर डीपी के रूप में लगाई है। वह आपको बहुत याद करती है। बीनू आपके बारे में बहुत बात करती है, और पापा आपको बहुत याद करते हैं। मैं जल्द ही पिता बनने वाला हूं और रुचिरा मां!!! आज मैंने उसे भी शुभकामनाएं दीं और मैं आपकी कहानियां अपने बच्चे को सुनाऊंगा। आपने हम सबके लिए निश्चल मन से इतना किया है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। हम सब आपको याद करते हैं और करते रहेंगे। बहुत-बहुत सारा प्यार। लव यू अम्मा'। बता दें कि विनीत कुमार सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस से खुशखबरी साझा की और बताया कि उनके घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viineet Kumar Siingh (@vineet_ksofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed