फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vineet Kumar Singh Exclusive interview How Shah Rukh Khan and His House mannat is a Dream of many people

Vineet Kumar Singh: शाहरुख की जिंदगी से जुड़ा है विनीत की सफलता का सच, जानिए कैसे पूरी हुई अभिनेता की मन्नत

Wed, 16 Apr 2025 01:01 PM IST
Akash Khare आकाश खरे
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:01 PM IST
सार

Vineet Kumar Singh Exclusive: फिल्म 'मुक्काबाज' से अपनी खास पहचान बना चुके विनीत कुमार सिंह एक अभिनेता होने के साथ ही डॉक्टर भी हैं। विनीत ने अमर उजाला को बताया कि कैसे शाहरुख खान से उनका पुराना नाता है और कैसे उनका घर मन्नत कई लोगों के लिए प्रेरणा है।
 

विज्ञापन
Vineet Kumar Singh Exclusive interview How Shah Rukh Khan and His House mannat is a Dream of many people
विनीत कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत की। इस मुलाकात में उन्होंने शाहरुख खान और उनके घर मन्नत को लेकर ऐसी बातों का खुलासा किया, जिसे शायद ही आपने पहले कहीं सुना होगा।
विज्ञापन

 

Vineet Kumar Singh Exclusive interview How Shah Rukh Khan and His House mannat is a Dream of many people
शाहरुख खान के साथ विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@@vineetksingh
विनीत ने सुनाया शाहरुख खान के साथ दिलचस्प किस्सा
अमर उजाला से हुई खास बातचीत में विनीत ने बताया की किस तरह से वह शाहरुख खान से मिले और उन्होंने बताया की कैसे शुरू हुआ अभिनेता बनने का दिलचस्प सफर। हमने विनीत से पूछा मन्नत आपको बहुत प्रेरणा देता था, तो क्या आपने कभी इस बात का जिक्र शाहरुख खान से किया? इस पर विनीत ने कहा, ''जब मैं शाहरुख खान से मिला तो मैंने उन्हें ये सारी बातें बताईं। मैंने जब शाहरुख खान की फिल्म दीवाना सिनेमाहॉल में देखी थी। इसके बाद यह सिलसिला थमा नहीं। मैं लगातार उनकी कई फिल्में देखता रहा और सोचता रहा कि कैसे मुंबई जाना है और अपने सपने को पूरा करना है।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vineet Kumar Singh Exclusive interview How Shah Rukh Khan and His House mannat is a Dream of many people
विनीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
मन्नत सिर्फ एक घर नहीं है
विनीत ने आगे शाहरुख खान के बंगले मन्नत को लेकर कहा, ''मैं मानता हूं की मन्नत सिर्फ एक घर नहीं है बल्कि मन्नत इस बात का पता है कि अगर आप सपने देखते हैं, तो वह पूरे होते हैं। मन्नत उन लाखों लोगों को इस बात का भरोसा दिलाता है, जो मुंबई सपना लेकर आते हैं। मुंबई में आपका भी एक घर हो सकता है, आपकी भी एक छत हो सकती है। अगर आप दिल से लगे रहें और खुद पर भरोसा रखें और करते रहें। तो हो सकता है।'' 

यह भी पढ़ें: 
Nushrratt Bharuccha Exclusive: नुसरत ने साझा किया ‘छोरी’ के सेट का डरावना अनुभव, बोलीं- ‘इस्राइल में जो हुआ…’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed