Manoj Kumar Death: अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक की लहर, एक्टर्स ने जताया दुख; बोले- ‘देश की धड़कन..’
Celebs Reaction On Manoj Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने शुक्रवार को 87 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से सिनेमा की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन पर सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमा की दुनिया में 'भारत कुमार' नाम से जाने वाले मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री जैसे तमाम सेलेब्स इस गहरे आघात पर अपने शोक व्यक्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।
अक्षय कुमार ने जताया दुख
मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री स्तब्ध हो गई है। उनके निधन पर देश और दुनिया के दिग्गज श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि वह उनसे यह सीखत हुए बड़े हुए कि देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर और कोई भावना नहीं हैं। साथ ही लिखा कि अगर अभिनेता इन भावनाओं को दिखाने के लिए आगे नहीं आएंगे तो कौन आएगा? सबसे अच्छे इंसान और हमार इंडस्ट्री का सबसे बड़ा धन हमारे बीच नहीं रहा। यह लिखते हुए उन्होंने अपना शोक व्यक्त किया।
यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar Death Reason: किस वजह से हुआ मनोज कुमार का निधन? फरवरी से ही अस्पताल में भर्ती थे अभिनेता
I grew up learning from him that there’s no emotion like love and pride for our country. And if we actors won’t take the lead in showing this emotion, who will? Such a fine person, and one of the biggest assets of our fraternity. RIP Manoj Sir. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/sr8U4Wkqgq
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 4, 2025
मनोज कुमार जी आज हमें छोड़ कर चले गए
अभिनेता के निधन पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि भारत के पहले सच्चे और समर्पित फिल्म निर्माता, दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मनोज कुमार आज सबको छोड़कर चले गए। आगे विवेक ने लिखा कि वो एक सच्चे देशभक्त, दूरदर्शी निर्देशक थे, जिन्होंने गीतों को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस कराया। अभिनेता ने देशभक्ति को बिना किसी शोर शराबे के सिनेमा की दुनिया में ला दिया। इसके साथ ही विवेक ने लिखा कि देशभक्त और उनके जैसे कलाकार कभी नहीं मरते। वे रह जाते हैं स्मृति में, धड़कन में।
यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar Death: शहीद से उपकार तक, इन फिल्मों ने मनोज कुमार को बनाया सुपरस्टार, पढ़िए
India’s first truly original and committed Indic filmmaker, Dadasaheb Phalke awardee Shri Manoj Kumar ji, left us today.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 4, 2025
A proud nationalist.
A staunch Hindu at heart.
A visionary director who gave Indian cinema a new grammar — of song picturisation, of meaningful lyrics, of… pic.twitter.com/Te8PNBbIv5
सिनेमा से इतर इन दिग्गजों ने भी जताया दुख
मनोज कुमार के निधन पर सिर्फ सिनेमा की दुनिया में ही शोक व्यक्त नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों से भी शोक संदेश आ रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने परिवार और प्रशंसकों को संवेदनाएं देते हुए लिखा कि महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ।
वहीं, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बचपन का कोई अहम हिस्सा खो दिया है। मेरे परिवार ने कभी भी मनोज कुमार की कोई फिल्म मिस नहीं की। और मुझे याद है कि जब फिल्म पूरब और पश्चिम रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने जो देशभक्ति का जज्बा जगाया, वह अभूतपूर्व था। मनोज कुमार एक अभिनेता से हर परिवार के सदस्य बन गए। आज मैं परिवार के एक सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’
Deeply saddened by the passing of legendary actor and filmmaker Shri Manoj Kumar Ji. He was an icon of Indian cinema, who was particularly remembered for his patriotic zeal, which was also reflected in his films. Manoj Ji's works ignited a spirit of national pride and will… pic.twitter.com/f8pYqOxol3
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बचपन का कोई अहम हिस्सा खो दिया है।
— anand mahindra (@anandmahindra) April 4, 2025
मेरे परिवार ने कभी भी मनोज कुमार की कोई फिल्म मिस नहीं की। और मुझे याद है कि जब फिल्म पूरब और पश्चिम रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने जो देशभक्ति का जज्बा जगाया, वह अभूतपूर्व था।
मनोज कुमार एक अभिनेता से हर परिवार… pic.twitter.com/c0NbgKjYE9
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.