{"_id":"6802303f552e022ccf076105","slug":"casting-director-mukesh-chhabra-shares-his-experience-about-casting-in-movies-2025-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में पंकज त्रिपाठी की कास्टिंग से असहमत थे निर्देशक, कास्टिंग डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में पंकज त्रिपाठी की कास्टिंग से असहमत थे निर्देशक, कास्टिंग डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा
Fri, 18 Apr 2025 04:29 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 18 Apr 2025 04:29 PM IST
सार
Mukesh Chhabra: हाल ही में बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपने जीवन के बारे में बात की और फिल्मों में कास्टिंग संबंधी बातों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
मुकेश छाबड़ा
- फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा दिल्ली की गलियों में एक इंटरव्यू में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने कास्टिंग से जुड़े अनुभवों को शेयर किया। इसके अलावा मुकेश ने दिल्ली के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी लिया। आइए जानते हैं कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की कास्टिंग को लेकर मुकेश छाबड़ा ने क्या बताया।
विज्ञापन
कास्टिंग को लेकर मुकेश ने क्या कहा?
बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कर्ली टेल्स से बातचीत में अपने जीवन के अनुभवोंं के बारे में बात की। मुकेश से जब कास्टिंग प्रक्रिया के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि कास्टिंग हमेशा फिल्म के अनुसार करनी होती है। उसके लिए सबसे पहले स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, फिर उसके मुताबिक कलाकारों की खोज करते हैं। यह खोज तब तक जारी रहती है, जब तक वे अपने फैसले को लेकर संतुष्ट नहीं हो जाते हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Kajol: डेटिंग की सलाह के लिए अजय देवगन के पास नहीं जाएंगी नीसा, काजोल बोलीं- वह एक शॉटगन के साथ खड़े होंगे
विज्ञापन
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की कास्टिंग को किया याद
आगे बातचीत में मुकेश छाबड़ा ने कास्टिंग को लेकर निर्देशकों की असहमति के बारे में बात करते हुए कुछ फिल्मों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब 'काई पो चे' फिल्म में राजकुमार राव और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में पंकज त्रिपाठी को कास्ट करना था, तो उन्हें समस्याएं हुई थी। इस पर उन्होंंने बताया कि उनके फैसले से निर्देशक पहले सहमत नहीं हुए थे। इसके अलावा मुकेश ने अपने निजी जीवन के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि मां को खोने के बाद वो पूरी तरह टूट गए थे।
यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chahar: अंकित गुप्ता से ब्रेकअप की खबरों के बीच प्रियंका चाहर चौधरी की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखी ये बात
मुकेश छाबड़ा के बारे में
मुकेश छाबड़ा हिंदी फिल्मों के एक कास्टिंग डायरेक्टर और अभिनेता हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए कास्टिंग की हैं। वो मशहूर फिल्में हैं चिल्लर पार्टी, काई पो चे, गैग्स ऑफ वासेपुर, डी डे जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन