फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid Breakup Rumours With Ankit Gupta Priyanka Chahar Choudhary Shares Cryptic Note

Priyanka Chahar: अंकित गुप्ता से ब्रेकअप की खबरों के बीच प्रियंका चाहर चौधरी की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखी ये बात

Fri, 18 Apr 2025 04:06 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 18 Apr 2025 04:06 PM IST
सार

Priyanka Chahar Choudhary: पिछले कुछ दिनों से चल रही ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है। जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। जानिए इस नोट में ऐसा क्या लिखा है।

विज्ञापन
Amid Breakup Rumours With Ankit Gupta Priyanka Chahar Choudhary Shares Cryptic Note
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary

विस्तार

टीवी की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी पिछले कुछ वक्त से अपने ब्रेकअप को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। वो अपने को-स्टार अंकित गुप्ता को डेट कर रही थीं। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से दोनों के ब्रेकअप की खबरें इंडस्ट्री की टॉप न्यूज बनी हुई हैं। अब ब्रेकअप की इन खबरों के बीच प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है। ये पोस्ट लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

विज्ञापन

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी
प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा है, “अगर काम को निजी मामलों जितना ही ध्यान दिया जाता, तो यह इंडस्ट्री अजेय होती।” प्रियंका की ये इंस्टाग्राम स्टोरी अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। लोग इस स्टोरी के अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। उनकी स्टोरी को देखकर ऐसा लगता है कि उनके और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप की खबरें अब काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। जो अब प्रियंका तक भी पहुंच रही हैं।

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में शिरकत करने पहुंचे अमित सियाल-विनीत कुमार सिंह, सिनेमा पर रखी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने कभी नहीं स्वीकारी रिश्ते की बात, अब किया अनफॉलो
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता धारावाहिक ‘उड़ारियां’ में साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं एंटरटेनमेंट जगत की गलियों में आम हो गई थीं। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी अपने अफेयर की बातों को स्वीकार नहीं किया और खुद को अच्छा दोस्त ही बताया। लेकिन अब दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे प्रशंसकों को आश्चर्य हो रहा है कि क्या वे अलग हो गए हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Veera Dheera Sooran 2: 'वीरा धीरा सूरन पार्ट 2' की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब देख सकेंगे विक्रम की फिल्म

पिछले दिनों प्रियंका के बयान ने खींचा सबका ध्यान
कुछ दिन पहले प्रियंका मुंबई में एक फैशन शो में शोस्टॉपर बनीं, जहां उन्होंने कहा कि बदलाव हमेशा अच्छे होते हैं। उनके इस बयान ने सबका ध्यान खींचा, जब उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि विकसित होना हमेशा अच्छा होता है, परिवर्तन हमेशा अच्छे होते हैं। विकसित होने के लिए व्यक्ति को आगे बढ़ना होगा। इसलिए, निश्चित रूप से, विकसित होना एक अच्छी बात है, चाहे वह रिश्ते में हो या फैशन में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed