फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Captain vijayakanth 73rd birth anniversary fans remembers him in different ways

Captain Vijayakanth: 100वीं फिल्म हुई री-रिलीज, सिंगिंग शो में विशेष सम्मान; कुछ यूं विजयकांत किए जा रहे याद

Mon, 25 Aug 2025 11:09 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 25 Aug 2025 11:09 AM IST
सार

Captain Vijayakanth Birth Anniversary: आज 25 अगस्त को साउथ के दिवंगत अभिनेता-राजनेता कैप्टन विजयकांत की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। जानिए उन्हें किस तरह याद कर रहे फैंस।

विज्ञापन
Captain vijayakanth 73rd birth anniversary fans remembers him in different ways
कैप्टन विजयकांत - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में कैप्टन विजयकांत एक ऐसे अभिनेता के रूप में शुमार थे, जिन्हें तमिल फिल्मों में अभिनय के अलावा राजनीति में भी शानदार योगदान के लिए जाना जाता था। आज 25 अगस्त को दिवंगत अभिनेता की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। इस खास अवसर उन्हें अलग-अलग तरीके से श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। जानिए किस तरह से दिवंगत अभिनेता को किया जा रहा याद।

विज्ञापन

कैसी मिली कैप्टन की उपाधि?
विजयकांत का जन्म 25 अगस्त 1952 को तमिलनाडु के मदुरै जिले में हुआ था। अभिनेता ने 100 से अधिक तमिल फिल्मों में काम किया था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1979 में एमए काजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'इनिक्कुम इलमई' से की थी। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'सत्तम ओरु इरुत्तराई' से मिली। लेकिन दिवंगत अभिनेता को कैप्टन की उपाधि उनकी 100वीं फिल्म 'कैप्टन प्रभाकरण'  के बाद मिली, वो भी एक्टर को ये नाम उनके फैंस ने दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dinesh Mangaluru: ‘केजीएफ’ फेम एक्टर दिनेश मंगलुरु का निधन, कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को री-रिलीज कर उन्हें किया याद
25 अगस्त 2025 को उनकी 73वीं जयंती से ठीक पहले विजयकांत की 100वीं फिल्म ‘कैप्टन प्रभाकरण’ को 4K में फिर से रिलीज किया गया। उनकी पत्नी प्रेमलता विजयकांत और उनके बेटे विजय प्रभाकरन ने भी इस फिल्म को दोबारा रिलीज होते देखा। फिल्म को री रिलीज करने के फैसले से अभिनेता के प्रति सम्मान और प्यार प्रकट किया गया। 

तमिल सिंगिग शो में प्रसारित होगा स्पेशल शो
सिर्फ फिल्मों ही नहीं, बल्कि टेलीविजन की दुनिया में भी दिवंगत अभिनेता विजयकांत को श्रद्धांजलि दी जा रही है। तमिल लोकप्रिय टीवी शो, ‘सा रे गा मा पा सीनियर्स सीजन 5’ में एक स्पेशल एपिसोड प्रसारित हो रहा है। यह एपिसोड अभिनेता के लिए श्रद्धांजलि है। इस शो में उनके बेटे विजय प्रभाकरण विशेष अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। प्रतियोगी दिवंगत एक्टर के लोकप्रिय गीत गाएंगे।

71 साल की उम्र में हुआ निधन
28 दिसंबर 2023 की सुबह अभिनेता विजयकांत का निधन हो गया था। अभिनेता ने 71 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed