फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Captain Miller First Look with the bodies of soldiers Dhanush stands tall on a battlefield in the poster

Captain Miller: धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, युद्ध के मैदान में खड़े नजर आए अभिनेता

Fri, 30 Jun 2023 06:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 30 Jun 2023 06:46 PM IST
सार

पिछले कई दिनों से फिल्म को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए थे, जिसमें कहा गया था कि मूवी को तीन पार्ट में विभाजित करने की योजना बनाई जा रही है। अब इन सब के बीच फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। 

विज्ञापन
Captain Miller First Look with the bodies of soldiers Dhanush stands tall on a battlefield in the poster
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कैप्टन मिलर को लेकर जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। फैंस भी धनुष की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से फिल्म को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए थे, जिसमें कहा गया था कि मूवी को तीन पार्ट में विभाजित करने की योजना बनाई जा रही है। अब इन सब के बीच फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। 

विज्ञापन

योद्धा की भूमिका में नजर आए धनुष
फर्स्ट लुक में धनुष युद्ध के मैदान में एक योद्धा की तरह खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर कोई खुशी नहीं है। धनुष का यह लुक काफी रफ एंड टफ लग रहा है। पोस्टर को देखकर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धनुष इस फिल्म में किसी सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के इस लुक में अभिनेता के चारों ओर सैनिकों के शव जमीन पर पड़े हैं। धनुष के हाथ में बंदूक है और ऐसा लगता है कि युद्ध के मैदान में वह फिलहाल अकेले जीवित बचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को बेसब्री से है फिल्म का इंतजार
गौरतलब है कि अभिनेता की यह एक पीरियड फिल्म है, जिसे 1930-40 के दशक के इर्द-गिर्द बुना गया है। तमिल के अलावा धनुष उत्तर भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। हिंदी पट्टी में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि हिंदी भाषी लोगों को भी कैप्टन मिलर का बेसब्री से इंतजार है।

Afwaah OTT Release: सोशल ड्रामा 'अफवाह' की ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां देख सकेंगे नवाजुद्दीन-भूमि की यह फिल्म?

विज्ञापन

 अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं धनुष
इस फिल्म में धनुष का किरदार पूरी तरह से काल्पनिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में धनुष जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर अरुण माथेश्वरण ने कहा था, 'जब मैंने फिल्म की कहानी लिखनी शुरू की तो मेरे दिमाग में कोई नहीं था, फिल्म आधी लिखने के बाद मुझे लगा कि धनुष इस भूमिका के लिए एकदम सही होंगे। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से पसंद करता हूं।' बता दें कि इस फिल्म में धनुष तीन अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। माथेश्वरण ने बताया कि फिल्म में मिलर के अलावा धनुष के दो और नाम होंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed