Eternals: क्या एमसीयू की दुनिया के सबसे पहले योद्धा करेंगे वापसी? ‘इटरनल’ को लेकर मूर ने दिया हिंट
Eternals: ‘कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर’ के निर्माता नेट मूर ने एक बातचीत के दौरान बड़े बजट की फिल्मों के दबाव और ‘इटरनल’ की वापसी पर अपनी राय साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर’ से लेकर ‘ब्लैक पैंथर’ तक मार्वल की सबसे मशहूर फिल्मों के पीछे नैट मूर का महत्वपूर्ण योगदान है। अब इस यूनिवर्स में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। नैट मूर ने ‘ई टाइम्स’ के साथ बातचीत में बताया कि एंथनी मैकी के सैम विल्सन के लिए 'ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का क्या मतलब है? उन्होंने अरबों डॉलर की फिल्म बनाने के दबाव और ‘इटरनल’ की वापसी के बारे में बात की।
बड़े बजट की फिल्मों के दबाव को किया स्वीकार
एमसीयू की नई किस्त 'ब्रेव न्यू वर्ल्ड' में अभिनेता सैम विल्सन के सफर को दिखाया गया है। उनका यह किरदार 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर' में, सेबेस्टियन स्टेन के ‘विंटर सोल्जर’ और स्कारलेट जोहानसन की ‘ब्लैक विडो’ में दिखाया गया है। निर्माता मूर जो बॉक्स ऑफिस के खेल से अनजान नहीं है। उन्होंने बड़े बजट की परियोजनाओं के साथ आने वाले दबाव को स्वीकार करते हुए कहा, "इस तरह की फिल्में चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, लेकिन जब तक आपका ध्यान हमेशा किरदार की कहानी पर रहता है, तब तक आपके पास एक अच्छा, सच्चा ध्रुव तारा होता है।"
यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया पर फूटा राजपाल यादव का गुस्सा, बोले- ‘कला को इतना घिनौना मत बनाइए…’
कैप्टन अमेरिका की भूमिका पर क्या बोलें मूर?
मूर ने सैम विल्सन के रूप में एंथनी मैकी के बारे में अपना पक्ष रखा और एमसीयू में एक दशक के बाद कैप्टन अमेरिका की भूमिका को पूरी तरह से अपनाने पर किरदार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह योग्य हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने इसे अर्जित किया है। मुझे लगता है कि इस फिल्म को देखने वाले प्रशंसक भी वैसा ही महसूस करेंगे जैसा मैं करता हूं।"
यह खबर भी पढ़ें: Aashram 3 Part 2 Teaser: 'दुनिया का कोई कानून हम पर लागू नहीं होता', बाबा निराला के 'आश्रम' में होगा नया खेल
‘इटरनल’ के अधूरे सवालों का देगी जवाब फिल्म
मूर ने कई बिलियन डॉलर की ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं, उन्हें असफलताओं का भी सामना करना पड़ा है। जिसमें एक ‘इटरनल’ है। ‘इटरनल’ के रिलीज होने के चार साल बाद, ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ पहली फिल्म होगी जो इटरनल से जुड़े सवालों को के जवाब देगी। विशेष रूप से पृथ्वी से निकले रहस्यमयी आकाशीय पिंड के बारे में।
‘इटरनल’ के अगले भाग का दिया हिंट
इटरनल के बारे में पूछे जाने पर मूर ने इसकी वापसी के संकेत दिए। उन्होंने मजाक में कहा, ‘इटर्नल्स’ को मैं निश्चित रूप से पसंद करता हूं। मुझे वह फिल्म और वो सभी अभिनेता और क्रू पसंद हैं, जिन्होंने इसे बनाने में हमारी मदद की। हम हमेशा यह पता लगाने के लिए अवसर की तलाश में रहते हैं कि पात्रों को फिर से कैसे पेश किया जाए। उसी तरह टिम ब्लेक नेल्सन 15 साल से ज्यादा समय के बाद वापस आ गए हैं। मुझे यकीन नहीं है कि आपने ‘इटर्नल्स’ का आखिरी भाग देखा है। मैं आपको ठीक से नहीं बता सकता कि वह कब आएंगे, लेकिन निश्चित रूप से, हम उन्हें नहीं भूले हैं और हम उस फिल्म के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।" जूलियस ओना द्वारा निर्देशित ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में एंथनी मैकी, हैरिसन फोर्ड, डैनी रामिरेज, शिरा हास, जोशा रोकेमोर, कार्ल लुंबली, लिव टायलर और टिम ब्लेक नेल्सन सहित कई शानदार कलाकार हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।