फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ek Badnaam Aashram 3 Part 2 Teaser out Bobby Deol Tridha Choudhury Chandan Roy Sanyal series to release soon

Aashram 3 Part 2 Teaser: 'दुनिया का कोई कानून हम पर लागू नहीं होता', बाबा निराला के 'आश्रम' में होगा नया खेल

Wed, 12 Feb 2025 05:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Feb 2025 05:34 PM IST
सार

बॉबी देओल की सीरीज 'एक बदनाम आश्रम' सीजन 3 के दूसरे पार्ट का टीजर जारी हुआ है, जिसमें 'बाबा निराला' पहले से भी ज्यादा खतरनाक अंदाज में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Ek Badnaam Aashram 3 Part 2 Teaser out Bobby Deol Tridha Choudhury Chandan Roy Sanyal series to release soon
आश्रम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हिट वेब सीरीज 'आश्रम' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस सीरीज ने बॉबी देओल को नई पहचान दिलाई। उन्होंने तीन सीजन के जरिए फैंस का मनोरंजन किया, जिसके बाद फैंस इसके अगले भाग का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में निर्माताओं ने 'आश्रम 3' के दूसरे भाग का एलान किया था। वहीं, अब निर्माताओं ने इस सीजन के तीसरे सीजन के दूसरे भाग का दमदार टीजर जारी कर दिया है।

विज्ञापन

सीरीज का दमदार टीजर
आश्रम 3 पार्ट 2 के टीजर में एक बार फिर बॉबी देओल का बाबा निराला वाला अंदाज देखने को मिल रहा है, जो बेहद चालाकी भरा है। हालांकि, टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि पार्ट 2 में पम्मी का अहम रोल देखने को मिलेगा। बाबा निराला की सत्ता में वापसी, निष्ठावान अनुयायियों का अटूट विश्वास और अंदरूनी साजिशों की गूंज 'एक बदनाम आश्रम' सीजन 3 पार्ट 2 का टीजर हैरान कर देने वाला है। इस बार कहानी और भी ज्यादा सस्पेंस और रोमांच से भरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने अंदाज में लौटे बाबा निराला
टीजर में देखने को मिला कि पम्मी एक बार फिर दमदार अंदाज में लौट आईं हैं। इसके साथ ही बाबा निराला की भी खोई हुई ताकत वापस आ गई हैं और वे पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं। साथ ही उनके अंधभक्त भी उनके एक इशारे पर कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके करीबियों के बीच तनातनी भी साफ नजर आ रही है। पुराने राज अब बाहर आने वाले हैं और पुराने गद्दार फिर से बाहर आने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

सीरीज में ये कलाकार आएंगे नजर
नेशनल अवॉर्ड विनर प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और निर्मित इस रोमांचक क्राइम ड्रामा में दमदार स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। बॉबी देओल के अलावा शो में अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता अहम भूमिका में नजर आएंगे। एक बदनाम आश्रम सीजन 3- पार्ट 2 बहुत जल्द ही अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम होने वाला है। रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed