{"_id":"575024844f1c1b862d108b22","slug":"can-not-compete-with-nana-says-amitabh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ने माना नहीं कर सकते नाना पाटेकर का मुकाबला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ ने माना नहीं कर सकते नाना पाटेकर का मुकाबला
सुप्रिया सोगले/ बीबीसी संवाददाता, मुंबई
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ ने माना नाना पाटेकर की अभिनय का मुकाबला नहीं कर सकते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन नाना पाटेकर से डर गए हैं, उनका कहना है कि वे नाना पाटेकर की बेमिसाल एक्टिंग का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। इसलिए वे मराठी फिल्म 'नटसम्राट' के हिंदी रीमेक में काम नहीं करेंगे। बिग बी को इस फिल्म के हिंदी रीमेक में नाना पाटेकर वाला किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था।
अमिताभ बच्चन ने एक साक्षात्कार के दौरान बीबीसी को बताया, "महेश मांजरेकर ने 'नटसम्राट' के हिंदी रीमेक के लिए मुझे एप्रोच किया था, लेकिन नाना पाटेकर की बेहतरीन अदाकारी देखने के बाद मैंने फिल्म करने के लिए 'ना' कह दिया।''
साल 2016 में महेश मांजरेकर निर्देशित मराठी फिल्म 'नटसम्राट' आई थी, जिसमें नाना पाटेकर अहम भूमिका में थे।अब जब उसी फिल्म का हिंदी रीमेक बन रहा है और उन्हें काम करने का ऑफर मिला, तो बिग बी को लगता है कि वे नाना जैसा अच्छा काम नहीं कर पाएंगे।

आखिर क्यों खुद को भाग्यशाली मानते हैं अमिताभ बच्चन
मराठी फिल्मों के प्रशंसक है बिग बी
- फोटो : Getty
नटसम्राट फिल्म में नाना की एक्टिंग को चारों ओर से सराहना मिली थी। बिग बी ने भी फिल्म के अलावा नाना की एक्टिंग को अद्भुत बताया था। अमिताभ कहते है, ''नटसम्राट अपने आप में बहुत ही सक्षम कृति है और नाना ने तो बहुत अद्भुत काम किया है। उनका काम देखने के बाद मेरी हिम्मत नहीं कि ये फिल्म करूं। फिल्म को भले ही कोई और कर ले पर मैं उस काम से अपनी तुलना नहीं कर पाऊंगा।" अमिताभ कहते हैं, "मैं मराठी लेखन और मराठी फिल्मों का प्रशंसक हूं, और खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि जीवित हूं और इस तरह का काम देख पा रहा हूं।"