फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney kapoor reveals janhvi kapoor will be seen in lead role with Ram Charan upcoming film RC 16

Janhvi Kapoor: 'आरसी 16' में राम चरण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी जान्हवी, पिता बोनी कपूर ने की पुष्टि

Mon, 19 Feb 2024 01:46 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 19 Feb 2024 01:46 PM IST
सार

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पुष्टि की है कि जान्हवी ने अपना दूसरा तेलुगु प्रोजेक्ट साइन किया है। वे जल्द ही बुची बाबू सना के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट में राम चरण के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

विज्ञापन
Boney kapoor reveals janhvi kapoor will be seen in lead role with Ram Charan upcoming film RC 16
जान्हवी कपूर, रामचरण - फोटो : Social Media

विस्तार

जान्हवी कपूर इन दिनों अपने तेलुगु डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां अभिनेत्री जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं, दूसरी ओर खबर थी कि वे राम चरण के साथ 'आरसी 16' में भी अभिनय करेंगी। इस बीच, अब फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पुष्टि की है कि जान्हवी ने अपना दूसरा तेलुगु प्रोजेक्ट साइन किया है। वे जल्द ही बुची बाबू सना के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट में राम चरण के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
विज्ञापन


राम चरण और सूर्या के साथ काम करेंगी जान्हवी  
बोनी ने कहा, 'मेरी बेटी पहले ही जूनियर एनटीआर के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर चुकी है। वे जल्द ही वह राम चरण के साथ भी एक फिल्म शुरू करेंगी। रामचरण और जूनियर एनटीआर दोनों लड़के बहुत अच्छे हैं। जान्हवी बहुत सारी तेलुगु फिल्में देख रही हैं और उनके साथ काम करके वे धन्य महसूस करती हैं। मुझे उम्मीद है कि जान्हवी की फिल्म देवरा दर्शकों को पसंद आएगी। जान्हवी जल्द ही सूर्या के साथ भी स्क्रीन साझा करेंगी।' उन्होंने अपनी पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए कहा, 'श्रीदेवी ने भी कई भाषाओं में अभिनय किया, मुझे उम्मीद है कि मेरी बेटी भी ऐसा ही करेगी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sonalee Kulkarni Interview: आज तो हर कोई यूट्यूब चैनल खोलकर रिपोर्टर बन बैठा है, जानिए क्यों कहा ऐसा सोनाली ने
विज्ञापन
विज्ञापन


'देवरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं जान्हवी
जान्हवी कपूर फिलहाल जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' में काम कर रही हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है। प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण, कलैयारासन, मुरली शर्मा और अभिमन्यु सिंह सहायक कलाकारों का हिस्सा हैं। वहीं, 'आरसी16' में उनकी भूमिका उन्हें तेलुगु सिनेमा में अपने अभिनय कौशल को प्रदर्शित करने का एक और शानदार मौका मिल गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही जान्हवी के फैंस उत्साहित हो गए हैं। 

मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ये सितारे 
रामचरण की फिल्म 'आरसी 16' की बात करें, तो इसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना के जरिए किया जाएगा। आरसी 16 में रामचरण के अलावा जान्हवी कपूर और शिव राजकुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कन्नड़ सुपस्टार शिवा इस फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Salman Khan: दबंग खान के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई, जीजा आयुष शर्मा भी चलेंगे अब बुलेटप्रूफ कार में!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed