फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zwigato starrer Kapil Sharma reveals why Krushna Abhishek Bharti Singh Upasana Singh quit the show

Kapil Sharma: कृष्णा अभिषेक-उपासना सिंह ने क्यों छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो', कॉमेडी किंग ने किया खुलासा

Fri, 17 Mar 2023 04:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 Mar 2023 04:21 PM IST
सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में कपिल ने  इस बात को साफ किया की  'द कपिल शर्मा’ शो छोड़ने वाले कलाकारों और उनके बीच आपसी कोई दुश्मनी नहीं थी, बल्कि कुछ अन्य कारणों से उन्होंने शो छोड़ा है। कपिल ने कहा कि वह कभी भी अपने साथियों को लेकर इनसिक्योर नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
Zwigato starrer Kapil Sharma reveals why Krushna Abhishek Bharti Singh Upasana Singh quit the show
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media

विस्तार

मनोरंजन जगत के लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा आजकल अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इसी दौरान कपिल ने एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और अली असगर संग अनबन की खबरों को लेकर सफाई भी दी है। यही नहीं, उन्होंने काफी दिनों के बाद अपने और सुनील ग्रोवर के बीच कड़वाहट का खुलासा करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Zwigato starrer Kapil Sharma reveals why Krushna Abhishek Bharti Singh Upasana Singh quit the show
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल ने बताई शो छोड़ने की वजह
हाल ही में, एक इंटरव्यू में कपिल ने  इस बात को साफ किया की  'द कपिल शर्मा’ शो छोड़ने वाले कलाकारों और उनके बीच आपसी कोई दुश्मनी नहीं थी, बल्कि कुछ अन्य कारणों से उन्होंने शो छोड़ा है। कपिल ने कहा कि वह कभी भी अपने साथियों को लेकर इनसिक्योर नहीं रहे हैं। उन्हें हमेशा अपने साथियों का साथ मिला है, जिनका काम उन्हें हमेशा पसंद आया है। कपिल ने यह भी माना कि पहले उन्हें बहुत गुस्सा आता था, लेकिन उन्होंने इसपर काम करके इसे कम किया है।

Mrs Chatterjee Vs Norway Twitter Review: 'अब तक की सबसे दमदार फिल्म', छा गया रानी का 'मिसेज चटर्जी' अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन

Zwigato starrer Kapil Sharma reveals why Krushna Abhishek Bharti Singh Upasana Singh quit the show
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल ने कहा सभी को सुनील की श्रेणी में ना रखें
शो से बाकि के स्टार्स के चले जाने के सवाल पर कपिल ने जवाब दिया, यह सवाल आप उनसे पूछिए की वह लोग क्यों गए। मैं तो अपनी ही जगह पर हूं। हां, यह बात सही है कि मैंने सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई की है। भारती की बात करें तो उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है, जिसे लेकर वह बहुत बिजी चल रही हैं। उपासना सिंह फिल्मों में काफी बेहतरीन काम कर रही हैं, जिसे वह आगे भी करना चाहती हैं। कृष्णा एक अच्छे दोस्त हैं। इसलिए आप लोग सभी को सुनील के साथ नहीं जोड़ सकते हैं।

Aditya Roy-Tom: मार्वेल एक्टर टॉम हिडलेस्टन ने आदित्य रॉय को किया वीडियो कॉल, द नाइट मैनेजर को लेकर कही यह बात

विज्ञापन

Zwigato starrer Kapil Sharma reveals why Krushna Abhishek Bharti Singh Upasana Singh quit the show
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल ने बताया कि वह अब शो के निर्माता नहीं हैं
कपिल ने शो के कॉन्ट्रैक्ट इश्यू को लेकर भी बात की और कहा कि वह अब शो के निर्माता नहीं हैं। इसलिए कोई कॉन्ट्रैक्ट इश्यू की वजह से शो को छोड़ता है तो इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। कपिल ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कोई मेरे बराबर भी खड़ा है। अब मुझे शो को लेकर कोई भी तनाव नहीं होता है क्योंकि अब मुझे कुछ भी सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed