फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zeenat Aman Reveals Her Favorite Song Says She Was Not A Confident Dancer

जीनत अमान ने इस गाने को बताया अपना फेवरेट, पोस्ट कर किया खुलासा; कहा- ‘मैं ज्यादा कॉन्फिडेंट डांसर नहीं थी’

Tue, 10 Mar 2026 12:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:51 PM IST
सार

Zeenat Aman: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने हाल ही में अपनी 1979 की फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’ से जुड़ी एक खास याद सोशल मीडिया पर शेयर की। 

विज्ञापन
Zeenat Aman Reveals Her Favorite Song Says She Was Not A Confident Dancer
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीनत अमान ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के गाने ‘ओ दीवानो दिल संभालो’ का एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया और इससे जुड़ी यादें शेयर की। बता दें कि इस गाने को आशा भोसले ने गाया था।   

विज्ञापन


ये मेरा पर्सनल फेवरेट है 
जीनत अमान ने पोस्ट कर लिखा, ‘द ग्रेट गैम्बलर’ का एक और हिट गाना। ‘दो लफ्जों की है दिल की कहानी’ इस फिल्म का सबसे लोकप्रिय गाना था, लेकिन ‘ओ दीवानो दिल संभालो’ मेरा पर्सनल फेवरेट है।
विज्ञापन


इसमें कोई ज्यादा रोमांटिक ड्रामा नहीं है, बल्कि एक ऐसी महिला का आत्मविश्वास और अंदाज है जो जानती है कि वह कितनी आकर्षक है।’

गाने में 3 बार बदले गए थे आउटफिट
उन्होंने आगे बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उनके तीन बार आउटफिट बदले गए थे। इनमें से गोल्डन ट्रैक-पैंट वाला चमकदार आउटफिट उन्हें सबसे ज्यादा मजेदार लगा।

उन्होंने लिखा, ‘यह आउटफिट काफी अलग और थोड़ा ओवर द टॉप था। इसके साथ हेयर टीम ने मुझे छोटा पेजबॉय स्टाइल विग भी पहनाया था। वहीं डांस मास्टर ने डांस में कुछ हाई किक्स भी जोड़ दी थीं।’

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

मैं ज्यादा कॉन्फिडेंट डांसर नहीं थी
जीनत अमान ने यह भी बताया कि उस दौर की ज्यादातर अभिनेत्रियों की तरह उन्हें डांस ट्रेनिंग नहीं मिली थी, इसलिए वह खुद को बहुत कॉन्फिडेंट डांसर नहीं मानती थीं।

उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैं पहले भी बता चुकी हूं, मैं ज्यादा कॉन्फिडेंट डांसर नहीं थी क्योंकि मुझे कभी फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं मिली। लेकिन मैं म्यूजिक पर थिरकना जरूर जानती थी। कई डायरेक्टर्स को भी यह समझ आ गया था कि मुझे कठिन कोरियोग्राफी सिखाने से बेहतर है कि मुझे अपने अंदाज में डांस करने दिया जाए।’ पोस्ट के आखिर में उन्होंने फैंस से कहा, ‘खैर, इस क्लिप का आनंद लीजिए। 

फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’ का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। इस फिल्म में जीनत अमान के साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed