फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   zara hatke zara bachke actress sara ali khan scolded mother amrita singh when she buy 1600 rs towel

Sara Ali Khan: जब तौलिए का दाम सुन सारा अली ने मां अमृता सिंह को लगाई थी डांट, कपिल के शो में हुआ खुलासा

Thu, 01 Jun 2023 01:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 01 Jun 2023 01:40 PM IST
सार

सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म कल यानि 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके पहले दोनों सितारे कपिल शर्मा के शो में पहुंचे और वहां खूब बातें हुईं। इस दौरान विक्की कौशल ने अपनी शादी पर खुलकर बात की लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।

विज्ञापन
zara hatke zara bachke actress sara ali khan scolded mother amrita singh when she buy 1600 rs towel
सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सारा अली खान इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म के लिए वह कभी कलकत्ता जाती हैं, तो कभी लखनऊ की सड़कों पर घूमती हुई नजर आती हैं। कभी वह भिंडी रोटी खाती नजर आती हैं तो कभी भंडारे का प्रसाद। विक्की और सारा अली हर तरह से इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसी सिलसिले में वह कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं और वहां कई मुद्दों पर खुलकर बात हुई साथ ही सारा ने खुलासा किया एक बार उन्होंने अपनी मां को डांट लगाई थी। 
विज्ञापन


2 जून को रिलीज हो रही फिल्म
सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म कल यानि 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके पहले दोनों सितारे कपिल शर्मा के शो में पहुंचे और वहां खूब बातें हुईं। इस दौरान विक्की कौशल ने अपनी शादी पर खुलकर बात की लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। इस दौरान कपिल ने विक्की कौशल से पूछा कि पाजी ये क्या हो रहा है, पिछली कुछ फिल्मों में आप शादीशुदा होते हैं, लेकिन मार खूब खाते हैं। तो विक्की ने कहा कि पिछली फिल्म में भी मार खा रहा था, इसमें भी खा रहा हूं, शुक्र है असल जिंदगी में ऐसा नहीं है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Laxman Utekar: लक्ष्मण उतेकर ने विक्की के अपोजिट सारा अली खान को क्यों किया कास्ट, निर्देशक ने बताई खास वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा ने मां को लगाई डांट
विक्की कौशल ने सारा अली के बारे में कहा कि एकबार वह अपनी मां अमृता सिंह को डांट रही थीं। मैंने पूछा कि क्या हो गया तो कहती है कि मम्मी को अक्ल नहीं है 1600 का तौलिया ले आईं। इसपर सारा अली ने कहा कि वैनिटी वैन में 2-3 तौलिए मुफ्त में टंगे रहते हैं। उनमें से यूज कर लो, 1600 का तौलिया कौन खरीदता है। इसपर कपिल उनकी जमकर टांग खींचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed