फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   YouTube channel with more than 8 lakh followers release short film tu

आठ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इस यू ट्यूब चैनल की नई पेशकश है – तू

Mon, 24 Dec 2018 12:50 PM IST
विजय जैन मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 24 Dec 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
YouTube channel with more than 8 lakh followers release short film tu
tu short film
डिजिटल रिव्यू – तू (शॉर्ट फिल्म)
विज्ञापन

कलाकार – सयानी गुप्ता, अर्जुन राधाकृष्णन। लेखक- निर्देशक – राहुल नांगिया
यूट्यूब चैनल – लार्ज शॉर्ट फिल्म्स

यूट्यूब पर कम समय में अच्छा मनोरंजन की तलाश करने वालों का पसंदीदा अड्डा रहा है चैनल लार्ज शॉर्ट फिल्म्स। इस चैनल ने डिजिटल दुनिया में मनोरंजन के समीकरण तो बदले ही, तमाम दिग्गज निर्देशकों और कलाकारों को भी छोटे वक्त में बड़ी बात कहने का जरिया भी दिया। आठ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इस यू ट्यूब चैनल की नई पेशकश है – तू। हालांकि जैसा कि हिंदी कंटेंट बनाने वाले की दिक्कत शुरू से रही है, यहां भी इस शॉर्ट फिल्म का नाम परदे पर ‘तु’ लिखकर आता है।

लेखक –निर्देशक राहुल नांगिया की ये शॉर्ट फिल्म हिंदी मनोरंजन जगत की तमाम चुगलियां भी करती है। जैसे कि, अब भी जब किसी कहानी में हिंदू-मुस्लिम का एंगल न हो तो प्रेम कहानी में वजन आता इनका नहीं दिखता। ब्वॉय फ्रेंड के सामने लड़की का कपड़े उतारना और फिर लड़के का उसकी खूबसूरती को लेकर टिप्पणी करना। या फिर कि शादी होने से पहले एक लड़की का अपने प्रेमी को घरवालों के सामने शेर बनने के लिए ललकारना।
विज्ञापन

प्रेमिका बगावत क्यों नहीं कर सकत

सवाल ये भी तो उठ सकता है कि प्रेमिका बगावत क्यों नहीं कर सकती। क्यों प्रेमी को ही जमाने से टकराना है। कथ्य के हिसाब से कमजोर होने के अलावा तू तथ्य के हिसाब से भी कमजोर है। भला किसका इस जमाने में मोबाइल बिल अब तीन हजार रुपये आता है और, कौन लड़का इतना डरपोक बचा है जो अपने पिता से अपनी शादी की बात करने में हिचकिचाता है। गांव, कस्बों की तो बात और है लेकिन जिस शहर में लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए खुद कमरा तलाश कर लेती हो वहां?

प्रेमी जोड़े के रूप में सयानी गुप्ता और अर्जुन राधाकृष्णन हैं। दोनों के चेहरे के भाव बताते हैं कि अच्छी कहानी और अच्छा निर्देशक मिले तो दोनों कुछ बड़ा कर सकते हैं। सयानी डिजिटल दुनिया में वैसे भी काफी नाम कमा रही हैं।

लार्ज शॉर्ट फिल्म्स की शोहरत के हिसाब से ये फिल्म काफी कमजोर है, हालांकि फिल्म के क्लाइमेक्स का फैसला दर्शकों पर छोड़ देने का प्रयोग अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed