Honey Singh: बादशाह से जुड़े सवाल पर खुलकर बोले हनी सिंह, कहा- हम कभी दोस्त नहीं थे
हनी सिंह ने कहा कि उनके बीच भाईचारा था, लेकिन वे कभी दोस्त नहीं थे। उन्होंने कहा, 'हमने साथ में काफी काम किया है। मैं एक संगीत निर्माता के रूप में उनके पहले एल्बम पर काम कर रहा था, जो बीच में ही छूट गया था, लेकिन हम कभी दोस्त नहीं थे।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनी सिंह इन दिनों अपने नए गानों की वजह से लगातार चर्चा में बने हए हैं। हाल ही में वह होमी दिल्लीवाला के साथ अपने लेटेस्ट रिलीज 'कन्ना विच वालियां' का प्रचार करने दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत की और कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। प्रेस के सदस्यों में से एक ने हनी सिंह से बादशाह के साथ अपने झगड़े के बारे में पूछा। उन्होंने हनी सिंह से पूछा कि क्या वह फिर कभी बादशाह के साथ दोस्ती करेंगे, जिस पर ने हनी सिंह ने जवाब दिया कि वह और बादशाह कभी दोस्त नहीं थे।
हनी सिंह ने कहा कि उनके बीच भाईचारा था, लेकिन वे कभी दोस्त नहीं थे। उन्होंने कहा, 'हमने साथ में काफी काम किया है। मैं एक संगीत निर्माता के रूप में उनके पहले एल्बम पर काम कर रहा था, जो बीच में ही छूट गया था, लेकिन हम कभी दोस्त नहीं थे। उन्होंने कहा, 'इसलिए हम यह नहीं कह सकते कि पहले दोस्ती थी या अब दोस्ती होगी। प्यार पहले भी था और अब भी। हम अब एक साथ काम नहीं करते हैं और साथ ही मिलने का समय भी नहीं मिलता है, लेकिन प्यार सभी के साथ है।
Allu Arjun: 'पुष्पा 2' से ब्रेक लेकर परिवार के साथ जंगल सफारी करते नजर आए अल्लू अर्जुन, वायरल हुआ वीडियो
वर्क फ्रंट की बात करें तो हनी सिंह इन दिनों ताबड़तोड़ अपने गाने रिलीज कर रहे हैं। वह जल्द ही अपना बहुप्रतीक्षित एल्बम 'हनी 3.0' रिलीज करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने सेल्फी में अक्षय कुमार के लिए एक गाना 'चमकीली' गाया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में हनी ने लंबे समय के बाद अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। दोनों एक साथ कई सुपरहिट गाने का हिस्सा रह चुके हैं।
Mumbai: मुकेश अंबानी, अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स के फोन से मचा हड़कंप