तस्वीर: शादी के बाद यामी गौतम ने इस अंदाज में अपनी मां को दी जन्मदिन की बधाई, साझा किया ये खास पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने बुधवार यानी नौ जून को अपनी मां के जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर उनकी अपनी शादी के एलबम से है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने बुधवार यानी नौ जून को अपनी मां के जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर उनकी अपनी शादी के एलबम से है। इस फोटो में यामी अपनी मां और बहन के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, आज यामी गौतम की मम्मी का का जन्मदिन है। इस खास मौके पर यामी गौतम ने मम्मी और बहन के साथ अपनी शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा, 'हर दिन हम कुछ ज्यादा ही अपनी मां की तरह बन जाते हैं, हम प्राउडर नहीं हो सकते! जन्मदिन मुबारक हो मां।' इस तस्वीर में यामी गौतम लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं।
लाल साड़ी पहने नजर आईं यामी
इस फोटो में यामी ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसपर मांग में सिंदूर, लाल बिंदी और गोल्डेन ज्वैलरी उनके ब्राइडल लुक को पूरा कर रही हैं। यामी की इस फोटो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस को सबसे खूबसूरत दुल्हन कह रहे हैं। इसके पहले एक्ट्रेस ने अपने जयमाल की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'जिंदगी भर की यादें।'
View this post on Instagram
View this post on Instagram