Yami Gautam : एक और बॉलीवुड फिल्म पर खाड़ी देशों का बैन, नहीं दिखाएंगे यामी गौतम की 'आर्टिकल 370'
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को खाड़ी देशों में दिखाए जाने पर बैन लगा दिया है। यह फिल्म घरेलू और विदेशी बाॅक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है। फिर भी खाड़ी देशों ने फिल्म को लेकर अलग ही रुख अपनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दर्शक रह जाएंगे वंचित
रिपोर्ट्स की मानें, तो यामी की इस फिल्म को गल्फ देशों में दिखाए जाने से बैन कर दिया गया है। इस फिल्म को गल्फ देशों इराक, कुवैत, बहरीन, ओमान, कतर, दोहा, संयुक्त अरब और संयुक्त अरब अमीरात में प्रतिबंधित किया गया है। यह फिल्म घरेलू और विदेशी बाॅक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की काफी तारीफें भी मिल रही हैं। फिर भी गल्फ देशों ने फिल्म को लेकर अलग ही रुख अपनाया है। जाहिर है कि इससे जहां हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हतोत्साहित होती है, वहीं उन देशों में मौजूद दर्शक भी इसे देखने से वंचित रह जाएंगे। जिस फिल्म को दुनियाभर में प्रशंस मिल रही है, उसे गल्फ देशों के लोग नहीं देख पाएंगे। गौरतलब है कि यामी इस फिल्म में एक इंटेलिजेंस अधिकारी का किरदार निभा रही है। प्रियामणि और अरुण गोविल ने भी अहम रोल निभाया है। अरुण गोविल ने फिल्म में पीएम मोदी का किरदार निभाया है।
यह भी पढ़ें: बर्थडे के एक दिन बाद मीरा ने खास अंदाज में दीं शाहिद को शुभकामनाएं
खाड़ी देशों में होती है बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग
गल्फ देशों का यह कदम मौजूदा दौर में हैरानी भरा इसलिए लग रहा है क्योंकि हिंदी फिल्मों की आए दिन वहां की लोकेशंस पर शूटिंग होती रहती है। वहीं, इन देशों का एक संपन्न पर्यटन उद्योग है, जिसे ये लगातार बढ़ावा देते हैं। इन सबके के बावजूद फिल्म को न दिखाए जाने का निर्णय लिया। देखा जाए, तो खाड़ी देशों के मनोरंजन उद्योग में बाॅलिवुड का भी योगदान है, लेकिन इसके सिनेमाहाॅल्स में इंडियन फिल्मों की पहुंच को कम कर दिया गया है। ये असमानता साफतौर पर दिखाई देती है।
यह भी पढ़ें: बोल्ड अवतार में मोनालिसा ने दिखाईं कातिल अदाएं
पीएम ने फिल्म के बारे में ऐसा कहा था
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में इस फिल्म के बारे में अपना बयान दिया था। उन्होंने जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह कहा था कि उन्हें पता चला है कि आर्टिकल 370 पर बनाई गई फिल्म इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि इसके जरिए लोगों को सही जानकारी मिल पाएगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी के फिल्म के बारे में बात करने से लोगों में इसे लेकर उत्साह बढ़ गया था। फिल्म की कमाई की बात करें, तो ‘आर्टिकल 370’ की तीन दिनों की कुल कमाई 34.71 करोड़ पहुंच गई है।