‘उन पर माफी मांगने का दवाब बनाया गया…’, विवाद के बीच रहमान के सपोर्ट में उतरे ‘मसान’ फेम लेखक वरुण ग्रोवर
A R Rahman Controversy: हाल ही में ए आर रहमान ने हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में हो रहे सांप्रदायिक भेदभाव के बारे में बात की थी। इसके बाद से ही संगीतकार को फिल्मी दुनिया के लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ रही है। जहां ज्यादातर लोग इसे गलत बता रहे हैं, वहीं कुछ कलाकारों ने रहमान का साथ भी दिया है।
विस्तार
ए आर रहमान ने अपने हालिया इंटरव्यू ने म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में कई विवादित बयान दिए थे। संगीतकार ने कहा था कि म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें सांप्रदायिकता झेलनी पड़ रही है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद गायक शान, लेखक-गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत समेत कई कलाकारों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद रहमान ने रविवार को एक वीडियो साझा कर पूरे मामले पर सफाई देते हुए माफी मांगी। अब इस मुद्दे पर गीतकार वरुण ग्रोवर ने रहमान का सपोर्ट किया है।
यह खबर भी पढ़ें: क्यों विवादों में हैं एआर रहमान?: कंगना बोलीं- आप नफरत में अंधे हो गए; जावेद अख्तर बोले-ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ
वरुण ग्रोवर ने क्या कहा?
रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लेखक-गीतकार वरुण ग्रोवर ने एक ट्वीट साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘तीन दशकों से एक सफल कंपोजर रहे इंसान को निशाने पर लिया जा रहा है। वो भी तब जब उसने बड़ी ही विनम्रता से उसके साथ हुए अनुभवों पर अपनी राय रखी। उसे निशाने पर लेने लोग खुद फिल्मी दुनिया का हिस्सा भी हैं। यहां तक की दबाव में उससे इस मामले पर मांफी भी ले ली गयी। यह अपने आप में ही सांप्रदायिकता का उदाहरण है।’
The greatest living composer of the last 3 decades got attacked and abused (even by people within the industry) for stating an opinion in the politest, mildest manner, that too based on his lived-experience.
And the very next day forced to issue an apology/clarification to… — वरुण 🇮🇳 (@varungrover) January 18, 2026
रहमान ने सफाई देते हुए यह कहा
इससे पहले ऑस्कर विजेता रहमान ने अपने दिए बयान के लिए एक वीडियो शेयर कर मांफी मांगी थी। रहमान ने इस वीडियो में कहा, ‘मेरे लिए संगीत अपनी संस्कृती को सम्मान देने का जरिया रहा है। मैं खुद को बेहद खुशनसीब मानता हूं कि मैं भारतीय हूं, क्योंकि यह पहचान मुझे ऐसी जगह बनाने की शक्ति देती है, जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को महत्व दिया जाता है। मैंने सिर्फ वही साझा किया, जो मैंने अनुभव किया है। मेरी फितरत में नफरत नहीं है और मैं हमेशा से ही एकता के पक्षधर रहा हूं।’
यह खबर भी पढ़ें: 'भारतीय होने पर गर्व है', टिप्पणी पर विवाद के बाद एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी; कहा- दुख पहुंचाने का मकसद नहीं था