{"_id":"64ba6bb2646c8ef08a0edd36","slug":"will-sivakarthikeyan-be-part-of-thalapathy-vijay-and-lokesh-kanagaraj-leo-know-details-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sivakarthikeyan: विजय की फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे शिवकार्तिकेयन? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sivakarthikeyan: विजय की फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे शिवकार्तिकेयन? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Fri, 21 Jul 2023 05:07 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 21 Jul 2023 05:07 PM IST
सार
काफी वक्त से यह चर्चा चल रही है कि शिवकार्तिकेयन एक्टर दलपति विजय की फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे। अब इस बारे में खुद शिवकार्तिकेयन ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
विजय-शिवकार्तिकेयन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता शिवकार्तिकेयन अपनी इसी महीने रिलीज हुई फिल्म 'मावीरन' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन मैडोना अश्विन ने किया है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए शिवकार्तिकेयन कई मीडिया इंटरव्यू में शामिल हुए। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या वे फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे?
विज्ञापन
शिवकार्तिकेयन ने दिया यह जवाब
काफी वक्त से यह चर्चा चल रही है कि शिवकार्तिकेयन एक्टर दलपति विजय की फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे। अब इस बारे में खुद शिवकार्तिकेयन ने चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, 'लियो' का हिस्सा बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवकार्तिकेयन हैरान नहीं हुए, क्योंकि तमाम सितारों के इस फिल्म में कैमियो रोल होने की जानकारी काफी वक्त से चल रही है। अब खुद शिवकार्तिकेयन से भी इस बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
Alia Bhatt: फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखेंगी राहा कपूर? आलिया ने बताया बेटी का करियर प्लान
विज्ञापन
एक जगह हो रही शूटिंग
सवाल का जवाब देते हुए शिवकार्तिकेयन ने पुष्टि की और कहा कि वह दलपति विजय और तृषा अभिनीत फिल्म 'लियो' का हिस्सा नहीं हैं। एक्टर ने आगे बताया कि वह और विजय इन दिनों एक ही लोकेशन पर शूटिंग कर रहे हैं। जब लोगों के बीच यह बात आई तो अनुमान लगाया गया कि शायद शिवकार्तिकेयन भी 'लियो' में नजर आ सकते हैं।
Sheezan Khan: 'अली बाबा' से रिप्लेस किए जाने पर शीजान ने अभिषेक से कही थी यह बड़ी बात, अभिनेता ने किया खुलासा
लोकेश कनगराज कर रहे निर्देशन
हालांकि, शिवकार्तिकेयन के जवाब के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो गई है। बता दें कि 'लियो' की ज्यादातर शूटिंग कश्मीर में हुई है। लोकेशन भी वही है, जहां शिवकार्तिकेयन अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। बात करें फिल्म 'लियो' की तो यह लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी पांचवी फिल्म है।
OMG-2: फिल्म ओ माय गॉड-2 में जो एक्टिवा चला रहे पंकज त्रिपाठी, ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन से चल रही वो गाड़ी