तो पूजा भट्ट ने इस तरह की शराब से तौबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस और निर्देशक महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पूजा ने शराब पीना छोड़ दिया है। मुंबई मिरर से बातचीत में पूजा ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने शराब की लत को छोड़ा।
खबरों की मानें तो पूजा ने पिछले 24 दिसंबर को शराब से हमेशा के लिए किनारा कर लिया था। तब से लेकर अबतक वह किसी भी फंक्शन में शराब को हाथ तक नहीं लगा रही हैं। यहां तक की बीती 24 फरवरी को अपने जन्मदिन पर शराब से दूर रहीं।
शराब छोड़ने के पीछे पिता महेश के साथ हुई बातचीत को बताते हुए पूजा कहती हैं कि 'हमारे देश में शराब को एक कलंक की तरह समझा जाता और इस सोच को मैं मिटाना चाहती हूं।
परिवार की बदनामी होगी, इसलिए इस मामले में यहां महिलाओं को खासकर हतोत्साहित किया जाता है। हम अपनी तकलीफ और गलतियां शेयर नहीं करते, हम अपनी कमजोरियों पर पर्दे चढ़ाकर रखते हैं और फिर यही बाद में जाकर कैंसर का रूप ले लेती है।'
महेश से हुई बातचीत ने बदला पूजा का नजरिया
पूजा कहती हैं 21 दिसंबर को महेश भट्ट ने दिल्ली से उन्हें मेसेज किया और वे दोनों देश के मौजूदा हालत पर बात करने लगे। दोनों के बीच उन नेताओं को लेकर भी बातचीत हुई जो कि आने वाले समय में खुद की विरासत पीछे छोड़कर जाने की ख्वाहिश से देश में अशांति फैला रहे हैं।
फोन रखते हुए उन्होंने मुझसे कहा, 'आई लव यू बेटा।' पूजा ने जवाब दिया, 'आई लव यू टू पॉप्स। दुनिया में इससे ज्यादा प्यारा मेरे लिए कुछ और नहीं है।' उन्होंने जवाब दिया, 'यदि तुम मुझसे प्यार करती हो तो तुम खुद से प्यार करो, क्योंकि मैं तुम्हारे अंदर बसता हूं।'
महेश की ये बात पूजा को छू गयी और उन्होंने प्रॉमिस किया, 'बस इसी पल से मैं सबसे बेहतर बनकर रहूंगी और मैं ऐसा कर सकती हूं।' वह सोचने लगी कि क्या किसी के साथ बाहर जाना और एक बोतल व्हिस्की पीने का दिखावा करने का मतलब खुद से प्यार करना है जवाब पूरी तरह से 'न' था। वो दिन है और आज का दिन उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाई।
गौरतलब है कि उन्होंने पहली बार सिगरेट का सेवन तब किया था जब वह 23 साल की थीं। उन्होंने कोकेन कभी नहीं ली, लेकिन वह 16 साल की उम्र से ड्रिंक कर रही थीं। एंग्लो इंडियन फैमिली से होने के कारण रविवार को टेबल पर वाइन और बीयर परोसना आम बात थी और ऊपर से फिल्म इंडस्ट्री में भी इन चीजों को खूब प्रचलन है। वह कहती हैं मैं 45 वर्ष की हो चुकी हूं और अगर अब मैंने शराब का सेवन बंद नहीं किया तो मैं खुद को कब्र तक पहुंचा दूंगी।