फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   why actors changed their names

दिलीप कुमार-मधुबाला ने क्यों बदले नाम, ये है असली वजह

Thu, 05 Nov 2015 03:45 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
why actors changed their names

शाहरुख खान के देश में बढ़ रही असहिष्णुता के बयान के बाद जबर्दस्त आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। कैलाश विजयवर्गीय और मीनाक्षी लेखी के बाद भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में असहिष्णुता अब नहीं है, बल्कि कांग्रेस के जमाने मे थी।

विज्ञापन


उन्होंने फिल्मी सितारों से जोड़ते हुए इसके लिए दिलीप कुमार का नाम लिया। उनका कहना है कि देश में असहिष्णुता के कारण युसूफ खान को अपना नाम दिलीप कुमार रखना पड़ा। साथ ही उन्होंने मधुबाला का भी जिक्र किया। हालांकि वो बचपन का नाम मधुबाला की जगह मीना कुमारी का ले गए।
विज्ञापन


शाहनवाज के इस बयान में और भी कई बातें सच्चाई के करीब नहीं हैं। दरअसल बॉलीवुड में नाम बदलने का चलन तभी से है, जब से बॉलीवुड है। यहां तक कि जब कांग्रेस नहीं अंग्रेजों के शासन हुआ करता था। हम आपको बता रहे हैं कि दरअसल बॉलीवुड सितारों के नाम बदलने की असल वजह रही क्या हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप कुमार ने खुद ही चुना अपने लिए नाम

why actors changed their names

शाहनवाज हुसैन ने दिलीप कुमार के बारे में जो कहा वो पूरा ही गलत है। दिलीप कुमार ने 1944 में बाम्बे टाकीज की फिल्म ज्वार भाटा से करियर की शुरुआत की। तब कांग्रेस नहीं अंग्रेजों का शासन था। युसूफ से दिलीप कुमार बनने के लिए अहिष्णुता की बात पहली बार शाहनवाज हुसैन ने ही बताई है। इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

दरअसल दिलीप कुमार के पिता को ये पसंद नहीं था, कि उनका बेटा फिल्मों में काम करे। ऐसे में यूसुफ खुद भी इस नाम से फिल्मों में नहीं आना चाहते थे। वहीं दूसरी ओर देविका रानी जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए यूसुफ को पसंद किया था, वो भी इस नाम के साथ खुश नहीं थीं। उन्हें लगता था कि ये नाम बहुत आकर्षित नहीं कर रहा है।

ऐसे में युसूफ तो अपना नाम बदलने के लिए तीन विकल्प मिले, जहांगीर, वासुदेव और दिलीप कुमार। खुद यूसुफ ने अपने लिए नाम चुना दिलीप कुमार।

महजबीन बानो से बेबी मीना फिर मीना कुमारी

why actors changed their names

मीना कुमारी का बचपन में नाम महजबीन बानो था। वो सिर्फ छह साल की उम्र में फिल्म 'लैदरफेस' में दिखीं। 1939 में आई इस फिल्म में उनको महजबीन की जगह नाम मिला बेबी मीना। लेकिन जब मीना हीरोइन बनीं तो हो गईं मीना कुमारी।

मधुबाला का नाम भी बचपन में मुमताज बेगम देहलवी था। उनका नाम बदलने का श्रेय भी देविका रानी को ही दिया जाता है।

देविका का मानना था, कि मुमताज बेगम की जगह अगर हीरोइन नाम मधुबाला होगा तो दर्शकों के बीच ज्यादा उत्सुकता होगी। दोनों के ही नाम को बदलने की वजह उनका मजहब नहीं रहा।

कॉमेडियन का नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी तो जमता नहीं

why actors changed their names

बॉलीवुड सितारों के नाम फिल्म में उनके रोल को देखते हुए भी दिए जाते रहे हैं। एक बस कंडक्टर से फिल्मों में कॉमेडी की पहचान बन जाने वाले जॉनी वाकर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी नाम के शख्स को बस में मस्ती के साथ टिकट बेचते देख बलराज साहनी बेहद प्रभावित हुए और उन्हें मिलवा दिया गुरुदत्त से।

गुरुदत्त को काजी पसंद तो आए लेकिन उन्हें ये महसूस हुआ कि क्या लोग ये पचा पाएंगे कि जो आदमी उन्हें हंसा रहा है, उसका नाम ऐसा भारी भरकम हो, बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी। बस गुरुदत्त ने बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी को दूसरा नाम दे दिया और काजी बन गए जॉनी वाकर।

धर्म से नहीं जुड़ा है नाम बदलने का मामला

why actors changed their names

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने दिलीप कुमार और मधुबाला के नाम बदलने की वजह भले ही उनका मुसलमान होने को कहा हो, लेकिन ये फिल्मी दुनिया का सच नहीं है। हर धर्म के लोगों ने फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए नाम बदले हैं।

बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्च्न का असला नाम इंकलाब श्रीवास्तव है। अब फिल्म का हीरो इंकलाब होगा तो दर्शक भी सोचेंगे कि ये कैसा हीरो है। सलमान खान का नाम अब्दुल रशीद है, 25 साल के स्मार्ट सलमान इस नाम से करियर शुरु करते तो भला कैसे उन्हें चाहने वाले देखते।

अक्षय कुमार (राजीव भाटिया), अजय देवगन (विशाल देवगन), रजनीकांत(शिवाजी राव गायकवाड़), तब्बू(तबस्सुम हाशमी), रेखा (भानुरेखा गणेशन), गुरू दत्त (वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण) जैसे नामों की लंबी फेहरिस्त है। जो अपने असली नामों से नहीं बल्कि बाद फिल्मी दुनिया के दिए नामों से पहचाने गए।

ये साफ है कि बॉलीवुड में नाम बदलने की परंपरा किसी धर्म की वजह से नहीं है, ना ही इसकी वजह कोई सरकार या फिर देश की असहिष्णुता नहीं है। बल्कि बॉलीवुड कलाकारों के नाम निर्माता या फिर खुद सितारे इस बात को ध्यान में रखकर बदलते रहे हैं कि कौन सा नाम उन्हें फिल्मी दुनिया में उन्हें पहचान दिला सकता है, या कहिए कि कौन सा नाम ज्यादा बिकने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed