‘बधाई हो’ फिल्म से दोबारा अपना स्टारडम हासिल करने वाली बॉलीवुड की अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही। उन्होंने अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। अब उनका सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने आज की पीढ़ी की लड़कियों को कभी भी किसी शादीशुदा आदमी के प्यार में न पड़ने की हिदायत दी थी।
2 of 7
Neena Gupta and Vivian Richards
- फोटो : file photo
नीना गुप्ता बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम हैं। अपने करियर में वे कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं और खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन एक समय था जब वे प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स की जगह वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रही थीं।
3 of 7
नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
नीना ने कभी भी इस मामले पर पर्दापोशी करने की कोशिश नहीं की और खुलकर बेबाकी से अपनी बात रखी। यहां तक कि मीडिया ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी वे अपनी निजी जिंदगी के अनुभवों को साझा करती रही हैं। अब उनका एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर देखा ज रहा है, जिसमें उन्होंने विवियन रिचर्ड्स संग अपने रिश्ते को लेकर कई अनुभवों के खुलासे किए थे।
4 of 7
नीना गुप्ता
- फोटो : Insatagram- @neena_gupta
अभिनेत्री नीना गुप्ता इस वीडियो में युवा पीढ़ी की लड़कियों को कुछ संदेश दे रही हैं। वह अपने अनुभव के मुताबिक उन्हें हिदायत कर रही हैं कि जीवन में कभी भी किसी शादीशुदा पुरुष के साथ प्यार में न पड़ें, वरना आप बहुत परेशानियां झेलेंगी। इसके लिए उन्होंने अपना ही उदाहरण पेश कर दिया था।
5 of 7
नीना गुप्ता
- फोटो : Insatagram- @neena_gupta
वीडियो में नीना गुप्ता ने पूरे ब्यौरे के साथ समझाया था कि मैरिड व्यक्ति के साथ प्यार में क्यों नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा था कि सच कहूं तो कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं जो मैं आपको सुनाऊंगी। वे बोलीं कि पहले आप उसके प्यार में गिरफ्तार होते चले जाते हैं। आपको वो अच्छा लगने लगता है तो उसके साथ वक्त गुजारने लगते हैं। फिर अपने वीकेंड्स भी उसी के साथ प्लान करते हैं। उसे भी घर पर झूठ बोलकर आपके साथ आना पड़ता है।