फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   when real life troll called shahrukh khan as bakwas actor know about srk reaction

Shahrukh Khan: जब शाहरुख को एक ट्रोल ने सामने से कहा था 'बकवास एक्टर', ऐसा था किंग खान का रिएक्शन

Thu, 03 Aug 2023 03:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 03 Aug 2023 03:20 PM IST
सार

कई बार शाहरुख खान को आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। एक बार तो उनके साथ ऐसा हुआ कि एक ट्रोल ने उनके सामने आकर एसआरके के अभिनय की आलोचना की। उस शख्स ने सामने से शाहरुख खान की एक्टिंग को बकवास बता दिया।

विज्ञापन
when real life troll called shahrukh khan as bakwas actor know about srk reaction
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान पिछले 30 साल से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। उनको किंग खान भी कहा जाता है। वह अपनी एक्टिंग और रोमांस के अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। शाहरुख के फैंस भी उनपर जान लुटाते रहते हैं उनकी फिल्मों को खूब प्यार देते हैं। वह हमेशा अपने फैंस से घिरे रहते हैं। कई बार शाहरुख खान को आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। एक बार तो उनके साथ ऐसा हुआ कि एक ट्रोल ने उनके सामने आकर एसआरके के अभिनय की आलोचना की। उस शख्स ने सामने से शाहरुख खान की एक्टिंग को बकवास बता दिया। 
विज्ञापन

जब ट्रोल ने शाहरुख को कहा बकवास
दरअसल हाल ही में गुलशन देवैया ने एक इंटरव्यू के दौरान एक घटना के बारे में बात की जिसके बारे में उनको अनुराग कश्यप ने बताया था। गुलशन ने कहा, अनुराग ने एक बार मुझसे कहा था कि किसी ने उनके सामने शाहरुख से कहा था, 'यार, तू क्या एक्टर है, तू तो बकवास एक्टर है। तुझे आता नहीं है, इनसे कुछ सीखो (अनुराग की ओर इशारा करते हुए)। लेकिन शाहरुख बहुत दयालु हैं, उन्होंने इसे बहुत पॉजिटिवली लिया।' गुलशन ने कहा कि यह ऐसा था जैसे कोई ट्रोल शाहरुख के पास आए और उनसे रिएक्शन के लिए कुछ भी कहने लगे। 


इसे भी पढ़ें- Gadar 2 New Song: गदर 2 का दूसरा गाना 'मैं निकला गड्डी लेके' रिलीज, एक बार फिर झूमने पर मजबूर हो जाएगी पब्लिक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

SRK की ऐसी थी प्रतिक्रिया
गुलशन देवैया ने कहा, लेकिन वह इतने शांत हैं कि उन्होंने कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से लिया और कहा, 'ये लोग महान हैं क्योंकि वे जानते हैं कि खुद को कैसे चलाना है। उनकी चमड़ी मोटी होती है और वे जानते हैं कि दुनिया को कैसे संभालना है। उनको यह भी पता है कि दुनिया के साथ कैसा व्यवहार करना है। वह लोगों से मिलने-जुलने में भी बहुत अच्छे हैं, इसीलिए वह इतने बड़े स्टार हैं, हर कोई उनसे प्यार करता है।

विज्ञापन

गुलशन देवैया संग कैसा था शाहरुख  का व्यवहार
गुलशन ने कहा कि जो कोई भी शाहरुख से व्यक्तिगत रूप से मिलता है वह हैरान हो जाता है। गुलशन ने कहा उनका अनुभव भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने कहा, 'जब 2011 में, मुझे दैट गर्ल इन येलो बूट्स और शैतान के लिए बहुत प्रशंसा मिल रही थी, तब उनसे एक मुलाकात फिल्मफेयर इवेंट में हुई थी। वह अनुराग कश्यप और कल्कि केकलां के साथ थे और स्टार उनसे बात कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने उन्हें अपने घर पर एक पार्टी के लिए आमंत्रित किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed