फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   web series Tanaav Arbaaz Khan talks about family support says he will always stand by Salman Khan Sohail Khan

Arbaaz Khan: पारिवारिक मूल्यों पर अरबाज खान ने की बात, बोले- हमेशा देंगे भाई सलमान-सोहेल का साथ

Sat, 12 Nov 2022 09:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Nov 2022 09:11 PM IST
सार

अभिनेता अरबाज खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान फैमिली सपोर्ट पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हालात चाहें कैसे भी हों, परिवार का सपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण होता है।

विज्ञापन
web series Tanaav Arbaaz Khan talks about family support says he will always stand by Salman Khan Sohail Khan
सोहेल खान-अरबाज खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अरबाज खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'तनाव' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज का अरबाज खूब बढ़-चढ़कर प्रमोशन कर रहे हैं। बता दें कि सिनेमा और अभिनय के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अरबाज खूब सुर्खियों में रहते हैं। गौरतलब है कि अरबाज खान का मलाइका अरोड़ा से तलाक हो चुका है और वह इन दिनों जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान की अपने भाइयों-सलमान खान और सोलेह खान से बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में अरबाज खान अपने पारिवारिक मूल्यों पर बात करते नजर आए। 

विज्ञापन

Rakesh Kumar: अमिताभ का घंटा घंटा चुराकर बनाई फिल्म ‘याराना’, रेखा से पहली बार कराई इस हीरोइन की डबिंग
विज्ञापन


सलमान-सोहेल का देंगे हमेशा साथ
अभिनेता अरबाज खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान फैमिली सपोर्ट पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हालात चाहें कैसे भी हों, परिवार का सपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान अरबाज खान ने कहा कि वह अपने भाईयों सलमान खान और सोहेल खान का साथ हमेशा देंगे। उन्होंने कहा, 'अगर भाई, भाई को सपोर्ट नहीं करेगा, तो कौन करेगा?' अरबाज खान ने अपने बेटे अरहान खान के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी बात कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखने के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

बेटे अरहान को बताया दोस्त
अरबाज खान ने कहा कि वह हर स्थिति में अपने बेटे अरहान के साथ हैं। अरबाज खान ने कहा कि 'हम दोस्त हैं। मैं उस तरह के हालात कभी नहीं बनाना चाहता था कि वह मुझे कॉल करने के दौरान किसी भी तरह की झिझक महसूस करे। अगर मैं उसके साथ खड़ा नहीं रहूंगा तो फिर कौन होगा?' अरबाज खान ने कहा कि अक्सर परिवार के साथ रहने के लिए उन्हें ट्रोल करते हैं। एक्टर ने कहा कि लोगों ने उन्हें यह कहकर ट्रोल किया कि वह मुश्किल वक्त में परिवार से ही चिपके रहे। इस पर अरबाज का कहना है, 'कौन करेगा अगर फैमिली सपोर्ट नहीं करेगी तो, कौन सुधारेगा?' अरबाज का कहना है कि गलती करने पर इंसान का परिवार ही साथ देता है, चाहें फिर वह पत्नी हो, भाई हो, पेरेंट्स हों या बेटा। 
Filmy Wrap: बिपाशा के आंगन में आई 'लाडली' और शाहरुख पर लगा सात लाख का जुर्माना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

हर मुश्किल में हो जाते हैं इकट्ठे
बता दें कि हाल ही में एक बातचीत के दौरान अरबाज ने यह जिक्र भी किया कि जब वह मलाइका अरोड़ा से तलाक ले रहे थे, उस दौरान परिवार ही उनका सपोर्ट सिस्टम बनाा। अरबाज ने कहा, 'मेरा परिवार, मेरे भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे के लिए तैयार रहते हैं। हालांकि, हम एक-दूसरे की पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देते हैं। लेकिन, जब भी कोई मुश्किल में दिखाई देता है तो हम सब इकट्ठे हो जाते हैं।' बता दें कि अरबाज की वेब सीरीज 'तनाव' सोनी लिव पर 11 नवंबर 2022 को रिलीज हुई है।
Uunchai Box Office Collection: 'ऊंचाई' की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल, शनिवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed