फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek ranjan agnihotri shared a good news his film the vaccine war will be screening in parliament

Vivek Agnihotri: संसद में होगी 'द वैक्सीन वॉर' की स्क्रीनिंग, विवेक ने कहा- 'मैं वैज्ञानिकों के लिए खुश हूं'

Wed, 31 Jan 2024 11:40 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 31 Jan 2024 11:40 PM IST
सार

'द वैक्सीन वॉर' समाज के ज्वलंत मुद्दे पर बनाई गई एक बेहतरीन फिल्म है। विवेक की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Vivek ranjan agnihotri shared a good news his film the vaccine war will be screening in parliament
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड के जाने माने निर्देशकों में से एक हैं। वे सामाजिक सरोकार की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक और फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' बनाई थी। यह फिल्म कोरोना काल पर आधारित थी। दर्शकों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद भी आई थी। अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस फिल्म से जुड़ी एक खुशखबरी को साझा किया है। 
विज्ञापन


संसद में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग 
'द वैक्सीन वॉर' समाज के ज्वलंत मुद्दे पर बनाई गई एक बेहतरीन फिल्म है। विवेक की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभाई थी। अब खुद निर्देशक ने फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' से संबंधित एक जानकरी अपने फैंस के साथ साझा की है। विवेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'द वैक्सीन वॉर' के एक पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, 'वाह! सुबह-सुबह इतनी बड़ी खुशखबरी मिली है। मैं देश के सभी वैज्ञानिकों के लिए बेहद खुश हूं।' आगे विवेक ने एक न्यूज आर्टिकल के लिंक को साझा करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर की स्क्रीनिंग संसद में होगी। 
विज्ञापन


कॉकटेल 2 में नजर आएंगी सारा-अनन्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटीटी पर मौजूद है 'द वैक्सीन वॉर'
विवेक अग्निहोत्री की फिल्मों को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित रहते हैं। देश के ज्वलंत मुद्दों पर फिल्में बनाने वाले विवेक ने जब 'द वैक्सीन वॉर' बनाई तब लोगों ने उनके इस प्रयास को खूब सराहा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो सफल रही ही थी, ओटीटी पर भी दर्शकों ने इसे बहुत प्यार दिया था। फिल्म में नाना पाटेकर की भूमिका को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। कोरोना काल में डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के संघर्ष को यह फिल्म बखूबी दिखाती है। 

'12वीं फेल' देखकर मोटिवेटेड हैं, तो देख डालिए ये फिल्में

विवेक अग्निहोत्री का वर्क फ्रंट 
'द कश्मीर फाइल्स' से चर्चा में आए विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' को बनाने में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। साल 2024 में उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed