फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek agnihotri questions why shahid kapoor bloody daddy free on ott jio cinema

Vivek Agnihotri: 'ब्लडी डैडी' की फ्री स्ट्रीमिंग पर भड़के विवेक, कहा-  बॉलीवुड अपनी बर्बादी का जश्न मना रहा

Fri, 09 Jun 2023 12:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 09 Jun 2023 12:54 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर न्यूज पेपर से ब्लडी डैडी  एक विज्ञापन साझा किया है। इसके साथ ही फिल्म की फ्री स्ट्रीमिंग पर सवाल उठाया।

विज्ञापन
vivek agnihotri questions why shahid kapoor bloody daddy free on ott jio cinema
ब्लडी डैडी, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में शाहिद कपूर का जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर की एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म फैंस को खासा पसंद आ रही है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ डायना पेंटी भी हैं। ब्लडी डैडी को जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम किया है, जिससे यह फिल्म लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। अब इस फिल्म की फ्री स्ट्रीमिंग पर विवेक अग्निहोत्री ने सवाल उठाया है। 

विज्ञापन

क्या बोले विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर न्यूज पेपर से ब्लडी डैडी  एक विज्ञापन साझा किया है। इसके साथ ही फिल्म की फ्री स्ट्रीमिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'आखिर कोई क्यों 200 करोड़ की फिल्म को फ्री में दिखा रहा है? यह किस तरह का पागलपन वाला बिजनेस मॉडल है? बुरी खबर यह है कि बॉलीवुड अपनी ही बर्बादी का जश्न मना रहा है।'

इसे भी पढ़ें- Lust Stories 2: ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में इस किरदार में नजर आएंगे विजय वर्मा, रिलीज से पहले अभिनेता का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर ने समझाया बिजनेस मॉडल
विवेक अग्निहोत्री के इस सवाल पर ट्विटर यूजर कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने भी इसके जवाब देने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कहा, 'यह जियो का बिजनेस मॉडल है। वो शुरू के कुछ महीनों तक सब कुछ फ्री में देते हैं, ताकि यूजर्स को बढ़ा सकें। इसके बाद वो ग्राहक को बनाए रखने के लिए चार्ज करने लगते हैं। जल्दी ही बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के पास भी कोई और विकल्प नहीं रह जाएगा और वो कुछ पैसे ग्राहक से चार्ज करने लगेंगे, ताकि, विज्ञापन के जरिए रेवेन्यू ले सकें।'

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट
ब्लडी डैडी की बात करें तो इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है। स्टारकास्ट की बात करें तो शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में डायना पेंटी, रोनित रॉय, राजीव खंडेलवाल और संजय कपूर अहम किरदारों में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed