फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vishal Malhotra Share Fans Reaction outside Cinema Hall After Film Ishq Vishk Release

Vishal Malhotra: ‘खरोंच के निशान आज भी मेरे बॉडी पर हैं’, विशाल मल्होत्रा ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

Mon, 25 Aug 2025 08:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 25 Aug 2025 08:50 PM IST
सार

टीवी और बॉलीवुड फिल्मों के चर्चित एक्टर विशाल मल्होत्रा ने हाल ही में एक हैरान करने वाला पुराना किस्सा सुनाया। जिसमें एक फिल्म रिलीज के बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि शरीर पर खरोंच के निशान पड़ गए। आखिर, विशाल के साथ ऐसा क्या हुआ? 

विज्ञापन
Vishal Malhotra Share Fans Reaction outside Cinema Hall After Film Ishq Vishk Release
विशाल मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@vishalmalhotra_actor

विस्तार

विशाल मल्होत्रा ने टीवी, फिल्मों में काफी काम किया है। साल 2003 में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म ‘इश्क विश्क’ की थी। इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद किया गया। जब यह फिल्म रिलीज हुई तो फैंस का रिस्पॉन्स देखकर विशाल हैरान थे। एक थिएटर से जब वह फिल्म की स्टार कास्ट के साथ बाहर आए तो उनके साथ कभी ना भूलने वाला किस्सा हुआ। 

विज्ञापन

फैंस ने मारे खरोंच के निशान
हाल ही में हिंदी रश के हिंदी रश पॉडकास्ट करियर को लेकर विशाल मल्होत्रा ने लंबी बातचीत की। इस दौरान फैंस से मिले अजीब रिस्पॉन्स का किस्सा साझा किया। वह कहते हैं, ‘जब हम फिल्म ‘इश्क विश्क’ देखकर बाहर आए। तो ओ माय गॉड। फैंस मुझ पर टूट पड़े। ऐसा लगा कि मुझे पर हमला हो गया है।  यह  फैंस का गुस्सा नहीं, प्यार था। वह बस हम एक्टर्स को छूना चाहते थे। मैं मजाक नहीं कर रहा, लोगों के मारे हुए खरोंच के निशान आज भी मेरी बॉडी पर हैं। यह कोई बुरी बात नहीं थी। सच में फिल्म 'इश्क विश्क' मेरे करियर का एक बहुत बड़ा मोड़ थी।’ इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में थे। फिल्म को केन घोष ने डायरेक्ट किया था।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Trending Today: परिणीति की प्रेग्नेंसी से लेकर समय रैना मामले पर कोर्ट के आदेश तक, यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

30 साल पहले 4 हजार में किया काम 
अपने करियर के शुरुआती दौर के बारे में विशाल मल्होत्रा कहते हैं, ‘मैं किसी फिल्मी परिवार से नहीं हूं। मैंने टेलीविजन से शुरुआत की थी। 30 साल पहले डिज्नी चैनल मुझे हर एपिसोड के 4000 रुपये देता था। मैं हर महीने 16,000 रुपये कमाता था।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed