विनोद खन्ना की वायरल तस्वीर पर बोलीं पत्नी- 'उनकी फोटो शेयर करना बंद करो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों की मानें तो उन्हें कैंसर की बीमारी है। वहीं उनके बेटे अक्षय खन्ना के अनुसार, उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ है। कुछ दिन पहले विनोद खन्ना की अस्पताल में इलाज के दौरान की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में विनोद खन्ना काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे हैं। लोग उनकी ये तस्वीर देखकर हैरत में पड़ गए थे।
इरफान खान ने उनकी तस्वीर देखकर ये तक कह दिया था कि जरूरत पड़ी तो उन्हें अपना अंग दान कर देंगे। लेकिन इस तस्वीर के वायरल होने से उनकी पत्नी कविता खन्ना खासा नाराज हैं। उन्होंने सभी मीडिया हाउस से कहा है कि वो विनोद खन्ना की इस तस्वीर को शेयर ना करें।
ये भ्ाी पढ़ें- 'नच बलिये' में डांस करते-करते हदें पार कर बैठा ये कपल, होस्ट भी हुआ शर्मिंदा
विनोद खन्ना की वायरल तस्वीर को लेकर मीडिया पर भड़कीं पत्नी
उन्होंने लिखा, 'विनोद खन्ना की तस्वीर पोस्ट करना बंद करें। उन्हें परेशान मत कीजिए। वो हमारे हीरो हैं। उन्हें अकेला छोड़ दें।' बता दें कि विनोद खन्ना सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अस्पताल की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी की गई थी।
इसमें लिखा था कि डिहाइड्रेशन के चलते विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान भी विनोद खन्ना का हालचाल लेने के लिए आधी रात को अस्पताल पहुंचे थे। सलमान खान ने विनोद खन्ना के साथ दो फिल्मों 'दबंग' और 'दबंग 2' में काम किया है।
ये भ्ाी पढ़ें- 11 साल बड़े विनोद खन्ना के प्यार में पागल हो गई थी ये हीरोइन, सेट पर करने लगी थी ऐसी हरकतें