दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को इस बार का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। दादा साहेब फाल्के भारतीय फिल्म उद्योग का सर्वोच्च सम्मान है। विनोद खन्ना का पिछले साल 27 अप्रैल को कैंसर के कारण 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। विनोद खन्ना 1968 में 'मन का मीत' फिल्म से कैरियर की शुरुआत की थी इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया और उनकी आखिरी फिल्म 'एक थी रानी ऐसी भी' थी। विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की।
पहले बॉलीवुड में 'कुर्बानी' दी फिर करियर के शिखर पर बने थे संन्यासी, निधन के बाद मिला बड़ा सम्मान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन