फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vinod Bhanushali launches music label Hitz Music

Hitz Music: महाशिवरात्रि पर विनोद भानुशाली का नया श्रीगणेश, संगीत के आसमान पर उभरी नई कंपनी हिट्ज म्यूजिक

Tue, 01 Mar 2022 02:36 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 01 Mar 2022 02:36 PM IST
सार

भानुशाली स्टूडियोज के प्रमुख विनोद भानुशाली ने अपना खुद का म्यूजिक लेबल हिट्ज म्यूजिक लॉन्च करते हुए हिंदी मनोरंजन जगत में एक नई संभावना को जन्म दिया है। 

विज्ञापन
Vinod Bhanushali launches music label Hitz Music
विनोद भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

टी सीरीज म्यूजिक कंपनी के कारोबार को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले विनोद भानुशाली ने अपनी खुद की फिल्म कंपनी भानुशाली स्टूडियोज लॉन्च करने के बाद अब एक नई म्यूजिक कंपनी खोलने का भी एलान कर दिया है। हिट्ज म्यूजिक कंपनी के नाम से खुले इस नए कारोबार ने संगीत जगत के लोगों का खासा उत्साहित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हिट्ज म्यूजिक कंपनी ने सोनू निगम, जावेद अली, रफ्तार और बी प्राक जैसे दिग्गज गायकों के साथ अपनी पूरी लाइन अप तैयार कर ली है। कंपनी का पहला गाना ‘कैंडी’ जल्द रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन


भानुशाली स्टूडियोज के प्रमुख विनोद भानुशाली ने अपना खुद का म्यूजिक लेबल हिट्ज म्यूजिक लॉन्च करते हुए हिंदी मनोरंजन जगत में एक नई संभावना को जन्म दिया है। विनोद भानुशाली इसमें अपनी वैयक्तिक क्षमताओं के अलावा म्यूजिक जगत के अपने अंदरूनी ज्ञान और तीन दशक के अनुभवों के निवेश को लगाने की बात कहते हैं। जानकारी के मुताबिक ये नई म्यूजिक कंपनी पहले से ही तमाम संगीत कलाकारों के साथ मिलकर काम करती रही है और कंपनी का इरादा उभरते कलाकारों के साथ साथ अनुभवी हुनरमंदों के साथ संतुलन बनाए रखने का है।

विज्ञापन

Vinod Bhanushali launches music label Hitz Music
Hitz Music - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी इस नई शुरूआत के बारे में विनोद भानुशाली कहते हैं, “यह मेरे लिए बहुत ही उत्साह और गर्व का क्षण है। मैं अपना खुद का म्यूजिक लेबल लॉन्च कर रहा हूं और मैं जानता हूं कि ये काम बहुत जिम्मेदारी भरा है। संगीत मेरे करियर का एक अभिन्न हिस्सा रहा है, इसलिए अपना खुद का लेबल लॉन्च करना मेरे लिए एक निर्णायक और बेहद खास क्षण है। हमारा इरादा नौजवानों को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को उभारना है।"
 

जानकारी के मुताबिक हिट्ज म्यूजिक अजय-अतुल, अनु मलिक, दीप मनी, गौरव दासगुप्ता, जयदेव, करण, सचिन-जिगर, संजीव चतुर्वेदी, युवान शंकर राजा जैसे स्थापित संगीतकारों और अभिषेक अमोल, सिद्धांत माधव मिश्रा, साधु एस तिवारी जैसे न्यूकमर्स के साथ गानों को बनाने पर पहले से ही काम करता रहा है। यही नहीं कंपनी ने असीस कौर, बी प्राक, ध्वनि भानुशाली, जावेद अली, ज्योतिका तंगरी, कनिका कपूर, नीति मोहन, पलक मुच्छल, रफ्तार, सोनू निगम, स्टेबिन बेन, स्वेता सुब्रम और कई अन्य गायकों के साथ भी गाने बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। ये गाने आने वाले महीनों में रिलीज किए जाएंगे।

गीतकारों को अपनी कंपनी में पूरा सम्मान देते हुए विनोद भानुशाली ने ए एम तुराज़, फैज़ अनवर, कुमार, कुणाल वर्मा, जानी, समीर, स्वानंद किरकिरे जैसे दमदार गीतकारों से हाथ मिलाया है। हिट्स म्यूजिक का पहला रिलीज होने वाला गाना होगा, 'कैंडी'। यह गाना युवान शंकर राजा और ध्वनि भानुशाली की पहली संगत होगी और इसे 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed