फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikrant Sheetal Wedding: After calling Vikrant Massey a cockroach Kangana Ranaut congratulated him for his marriage said marrying a Himachali girl is good karma

Vikrant Sheetal Wedding: विक्रांत मैसी को कंगना रणौत ने बताया था कॉकरोच, अब अभिनेता को दी शादी की बधाई, कही ये बात

Mon, 28 Feb 2022 06:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 28 Feb 2022 06:37 PM IST
सार

अभिनेत्री ने पिछले साल ही विक्रांत को सोशल मीडिया पर कॉकरोच कहा था, जब एक्टर ने अपनी दोस्त यामी गौतम की शादी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें राधे मां कहा था। विक्रांत के यामी को राधे मां कहने पर अभिनेत्री कंगना रणौत काफी नाराज थी हुई थी।

विज्ञापन
Vikrant Sheetal Wedding: After calling Vikrant Massey a cockroach Kangana Ranaut congratulated him for his marriage said  marrying a Himachali girl is good karma
कंगना रणौत, विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर को शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने पिछले साल ही विक्रांत को सोशल मीडिया पर कॉकरोच कहा था, जब एक्टर ने अपनी दोस्त यामी गौतम की शादी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें राधे मां कहा था। विक्रांत के यामी को राधे मां कहने पर अभिनेत्री कंगना रणौत काफी नाराज थी हुई थी।

विज्ञापन

इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट ने एक पिक्चर कोलाज शेयर किया है। इस तस्वीर में बताया गया है कि विक्रांत ने यामी गौतम के लाल जोड़े में तस्वीर को देख उन्हें राधे मां कहा था और आज उन्हीं ने एक और हिमाचली लड़की से शादी कर ली है।

विज्ञापन

Vikrant Sheetal Wedding: After calling Vikrant Massey a cockroach Kangana Ranaut congratulated him for his marriage said  marrying a Himachali girl is good karma
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बीते साल यामी गौतम की शादी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए विक्रांत ने अभिनेत्री की तुलना राधे मां से कर डाली थी। यामी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए विक्रांत ने लिखा था, राधे मां की तरह पवित्र और शुद्ध। वहीं, विक्रांत के इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, यह कॉकरोच कहां से निकला, लाओ मेरी चप्पल।

 

Vikrant Sheetal Wedding: After calling Vikrant Massey a cockroach Kangana Ranaut congratulated him for his marriage said  marrying a Himachali girl is good karma
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : Instagram

इसी बीच अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, बधाई हो विक्रांत मैसी उम्मीद है कोई आपकी पत्नी की तुलना कोई राधे मां से नहीं करेगा। इस पोस्ट पर कंगना ने कमेंट करते हुए लिखा- हां, विक्रांत मैसी जी एक हिमाचली लड़की से शादी की है, जो अच्छा है। आप दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं।

विज्ञापन

Vikrant Sheetal Wedding: After calling Vikrant Massey a cockroach Kangana Ranaut congratulated him for his marriage said  marrying a Himachali girl is good karma
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश के शाहतलाई में अपने गृहनगर में सात फेरे लिए थे। इस जोड़े की शादी उनके दादा-दादी के घर पर आयोजित की गई थी। इससे पहले कपल ने 14 फरवरी को वेलेटाइंस डे के मौके पर गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज भी की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed