फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vikrant massey upcoming film 12 Fail trailer out shows students journey to prepare for upsc exam

12th Fail Trailer: जीरो से शुरू करने वाले UPSC छात्रों की कहानी बयां करती है 12वीं फेल, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर

Tue, 03 Oct 2023 04:00 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 03 Oct 2023 04:00 PM IST
सार

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की नई फिल्म ’12th फेल’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है।

विज्ञापन
vikrant massey upcoming film 12 Fail trailer out shows students journey to prepare for upsc exam
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्यार- मोहब्बत... से अलग हट कर बॉक्स ऑफिस पर पढ़ाई और एकेडमिक चैलेंजिज पर बनी फिल्में काफी शानदार प्रदर्शन करती हैं। 'तारे जमीन पर' हो या फिर '3 इडियट्स' हो या फिल्म 'छिछोरे' सभी फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। अब एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर फैंस के लिए ऐसी ही फिल्म लेकर आ रहे हैं फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा। डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की नई फिल्म ’12वीं फेल’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है।

विज्ञापन


फिल्म दुनिया के सबसे मुश्किल कॉम्पिटिटिव एग्जाम यूपीएससी के लिए ट्राई करने वाले लाखों छात्रों की सच्ची कहानियों से प्रेरित है। 12वीं फेल की कहानी दिल्ली के मुखर्जी नगर से शुरू होती है, जहां हजारों बच्चे आईएएस और पीसीएस की तैयारी करते हुए नजर आते हैं। ये फिल्म उन सभी लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जो असफलताओं के बाद भी आगे बढ़ने का जज्बा रखते हैं और कभी हार नहीं मानते।
विज्ञापन


12वीं फेल, अनुराग पाठक की लिखी इसी नाम के सबसे ज्यादा बिकने वाले नॉवेल पर बेस्ड है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की शानदार सफर के बारे में है। फिल्म को रियल लोकेशन पर असल छात्रों के साथ फिल्माया गया है। फिल्म में यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों की जिंदगी, उनके धैर्य, मेहनत, कभी ना हार मानने वाले एटीट्यूड और कभी ना खत्म होने वाली दोस्ती की एक झलक देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं फेल का डायरेक्शन 3 इडियट्स के मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म को जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। 12वीं 27 अक्टूबर 2023 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म में विक्रांत मेसी लीड रोल निभा रहे हैं। 12वीं फेल को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: द कपिल शर्मा शो की आलोचना करने पर शैलेश लोढ़ा ने दी सफाई, बोले- 'मेरी बात गलत तरीके से रखी गई'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed