{"_id":"651bd9f4f2f6b6ad930f2586","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-shailesh-lodha-reacts-to-kapil-sharma-show-comedy-and-trolling-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shailesh Lodha: द कपिल शर्मा शो की आलोचना करने पर शैलेश लोढ़ा ने दी सफाई, बोले- 'मेरी बात गलत तरीके से रखी गई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shailesh Lodha: द कपिल शर्मा शो की आलोचना करने पर शैलेश लोढ़ा ने दी सफाई, बोले- 'मेरी बात गलत तरीके से रखी गई'
Tue, 03 Oct 2023 03:54 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 03 Oct 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
शैलेश लोढ़ा-कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा इन दिनों खबरों में हैं। हालांकि वह यह शो छोड़ चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने शो से जाने की वजह उजागर करते हुए बताया कि मेकर्स के व्यवहार से वह आहत थे। शैलेश अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह कॉमेडी शोज पर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। शैलेष ने इस तरह के शो में होने वाली कॉमेडी पर अपनी राय पेश की है।
विज्ञापन
सिंगापुर में कपिल के साथ किया था शो
शैलेश ने 'द कपिल शर्मा शो' की आलोचना करने और खुद के ट्रोल होने वाले मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, एक वक्त था, जब शैलेश लोढ़ा को कपिल शर्मा शो की आलोचना करने और फिर उन्हीं के शो में जाने को लेकर लोगों ने काफी ट्रोल किया था। अब एक वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में शैलेश लोढ़ा ने इस पूरे मसले पर बात की है। उन्होंने कहा, 'मैंने और कपिल शर्मा ने साथ में काम किया है। साल 2012 में मैं और कपिल सिंगापुर में साथ में एक शो कर रहे थे, जिसका नाम था 'कॉमेडी नाइट्स विद शैलेश और कपिल'। मेरी बातों को गलत तरह से पेश किया गया'।
विज्ञापन
Merry Christmas: अब इस दिन रिलीज होगी कटरीना-विजय की 'मेरी क्रिसमस', सिद्धार्थ की 'योद्धा' से होगा टकराव
विज्ञापन
कपिल को बताया दोस्त
शैलेश लोढ़ा ने आगे कहा, 'मैंने कहा था कि मुझे बुआ, दादी के साथ फ्लार्टिंग करना पसंद नहीं। यह हमारी संस्कृति नहीं है। मैं खुद ऐसी चीजों में सहज नहीं हूं। आज भी मैं अपनी इस बात पर अडिग हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि मैं कपिल शर्मा के शो में नहीं जाऊंगा या फिर काम नहीं करूंगा। मैंने उनके शो पर यह सब नहीं कहा। हां, मैं उनके शो में गया था और हिंदी कविताओं की मजबूती को रखा भी था'।
20 Years of Baghban: 'ऐसा लगता है कि हम अभी शूट करके आए हैं', बागबान के 20 साल पूरे होने पर बोलीं हेमा मालिनी
'भाबी जी घर पर है' जैसे शो पर साधा निशाना
अभिनेता ने कपिल शर्मा की भी तारीफ की और कहा, 'कपिल एक शानदार इंसान हैं। मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।' 'कपिल शर्मा शो' के अलावा शैलेश लोढ़ा 'भाबी जी घर पर हैं' जैसे शोज की कॉमेडी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, 'पड़ोसन से फ्लर्ट करना जैसे कई मजाक को लोग पसंद कर रहे हैं। अब न तो इंटेलीजेंस कॉमेडी की जा रही है और न देखी जा रही है। 90 प्रतिशत लोग रील देख रहे हैं। अगर आप कुछ गंभीर दिखा भी रहे हैं, तो लोग वह नहीं देखना चाहते'।
Rajshri Debut Directors: राजश्री की चौखट से चमके ये आठ नए निर्देशक, ‘दोनों’ में इस हफ्ते अवनीश का इम्तिहान