12th Fail: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' पर आया नया अपडेट, 'फुकरे 3' और 'द वैक्सीन वॉर' के साथ जुड़ेगा ट्रेलर
विधु विनोद चोपड़ा और विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म '12वीं फेल' के ट्रेलर रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
विस्तार
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा 'परिंदा', '1942: ए लव स्टोरी', 'मिशन कश्मीर', 'मुन्नाभाई' सीरीज, '3 इडियट्स' जैसे बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। अब एक बार फिर वह मजेदार विषय के साथ प्रशंसकों को खुश करने के लिए तैयार हैं। अब वह अपनी नई ओरिएंटेड फिल्म '12वीं फेल' के साथ आए हैं। विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।
ट्रेलर पर निर्माताओं ने दी जानकारी
यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, इसलिए किरदार में ढलने के लिए विक्रांत को कई तैयारियों से गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें स्क्रीन पर साहस लाने में भी मदद मिली। मनमोहक टीजर के बाद दर्शक अब निर्माताओं के जरिए ट्रेलर रिलीज करने का इंतजार कर रहे हैं। अब निर्माताओं ने फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए ट्रेलर रिलीज के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है।
TMKOC: शो छोड़ने के बाद कैसा है 'तारक' और 'जेठालाल' का रिश्ता? परम मित्र को लेकर शैलेश लोढ़ा ने किया यह खुलासा
फिल्मों के प्रीमियर पर रिलीज होगा ट्रेलर
निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित फिल्म '12वीं फेल' के ट्रेलर को विशेष रूप से विवेक रंजन अग्निहोत्री के जरिए निर्देशित 'द वैक्सीन वॉर' और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए वितरित 'फुकरे 3' के साथ जोड़कर रिलीज करने का फैसला किया है। दोनों फिल्में गुरुवार, 28 सितंबर को रिलीज होंगी और '12वीं फेल' का ट्रेलर फिल्म के प्रीमियर पर मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, जबकि ट्रेलर बाद में डिजिटल रूप से जारी किया जाएगा।
Bollywood: इन एक्ट्रेस ने अपने शादी के जोड़े पर खर्चे थे लाखों रुपये, लिस्ट में परिणीति का नाम भी शामिल
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की बात करें तो यह अनुराग पाठक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब पर आधारित है। दरअसल यह दो आईपीएस अधिकारियों, मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी के साथ-साथ एक डकैत के जीवन पर आधारित है, जो वास्तविक जीवन में एक आईपीएस अधिकारी बन गया। विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' विधु विनोद चोपड़ा और जी स्टूडियो के जरिए निर्मित है। यह फिल्म 27 अक्तूबर, 2023 को रिलीज होगी।