{"_id":"5e0b7fe28ebc3e879c010e14","slug":"vijay-joseph-release-his-upcoming-film-first-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय ने अपनी नई फिल्म का किया एलान, 'मास्टर' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विजय ने अपनी नई फिल्म का किया एलान, 'मास्टर' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
Tue, 31 Dec 2019 10:38 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
vijay thalapathy
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिनेमा में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार विजय जोसेफ ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का एलान और उसका फर्स्ट लुक जारी किया है। अभिनेता विजय की आने वाली फिल्म का नाम मास्टर है। फिल्म के पहले पोस्टर को उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।
विज्ञापन
पोस्टर में विजय ब्लू शर्ट में अपने सर पर एक हाथ रखकर फुल एटीट्यूड दिखाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता विजय की फिल्म मास्टर का निर्देशन दिग्गज कलाकार लोकेश कनकराज कर रहे हैं। लोकेश कनकराज ने साउथ का मामंगम और कैथी का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार फिल्म मास्टर में अभिनेता विजय के अलावा शांतनु भाग्यराज, मालविका मोहनन और एंड्रिया जेरेमियाह जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। खबर के मुताबिक फिल्म मास्टर साल 2020 में रिलीज हो सकती है। बीते दिनों अभिनेता विजय अपनी फिल्म बिजिल की वजह से काफी सुर्खियों में थे। उनकी ये फिल्म 25 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया था। फिल्म बिजिल दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। बिजिल ने रिलीज के पांच दिनों में 200 करोड़ से अधिक ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
#Master pic.twitter.com/dNhDc48eDA
— Vijay (@actorvijay) 31 December 2019
विजय जोसेफ की फिल्म की ये फिल्म को दर्शक काफी पसंद आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़े। बिजिल की अभिनेत्री नयनतारा ने फिल्म के रिलीज होने के अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया किया था। वीडियो में इस फिल्म को देखकर सिनेमाघरों में दर्शक जमकर डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।