Ananya Panday: अनन्या ने साझा किया फोटो कोलाज, यूजर ने कहा- तीसरी पिक्चर में कॉकरोच दिख गया था?
अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नौ तस्वीरों का एक फोटो कोलाज साझा किया है। हर एक तस्वीर में वह अलग-अलग मूड में नजर आ रही हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चा में हैं। इसमे अनन्या साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। फिल्मों से अलग बात करें तो अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर अनन्या ने एक पोस्ट साझा की है। मगर, इसमें वह अपनी एक आदत का जिक्र करती नजर आई हैं। इस पोस्ट के जरिए अनन्या ने बताया है कि उनका मूड पल-पल बदलता रहता है।
साझा किया कोलाज
बता दें कि अनन्या पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो कोलाज साझा किया है। इसमें अनन्या की कुल नौ तस्वीरें हैं। हर एक तस्वीर में अनन्या के हाव-भाव अलग नजर आ रहे हैं। किसी तस्वीर में वह मुस्कुरा रही हैं, तो किसी में हैरानी जता रही हैं। किसी तस्वीर में ठहाका लगा रही हैं तो किसी में वह गुस्से में नजर आ रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में आलिया का लुक काफी शानदार लग रहा है। उन्होंने ग्रीन कलर का क्रॉप टॉप और ब्लू जींस पहने हुई है।
किया 'लाइगर' का जिक्र
अपने इस फोटो कोलाज के साथ अनन्या ने एक फनी कैप्शन भी लिखा है, जिसके जरिए उन्होंने अलग-अलग तस्वीरों में नजर आ रहे अलग-अलग हाव-भाव की सच्चाई बताई है। अनन्या ने लिखा है, 'अगली बार मेरा मूड स्विंग ठीक छह मिनट में होगा।' अनन्या का कैप्शन यह समझने के लिए काफी उनका मूड स्विंग होता रहता है। अपने इस पोस्ट में अनन्या ने अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' की रिलीज डेट भी पोस्ट की है। बता दें कि 'लाइगर' 25 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है।
View this post on Instagram
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
अनन्या के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब आप कॉकरोच देखते हो तो आप ऐसे ही रिएक्ट करते हो, जैसे तीसरे नंबर की फोटो में दिख रही हो।', दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप सुदंर लग रही हैं।', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप मेरी फेवरेट हो।'